एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन में चैरिटी बिब पहल का शुभारंभ

हैदराबाद, हैदराबाद रनर्स सोसाइटी ने एनएमडीसी मैराथन के 15वें संस्करण हेतु चैरिटी बिब पहल का प्रारंभ करने की आधिकारिक घोषणा की गयी।

लकड़ी का पुल स्थित एफटीसीसीआई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैराथन के आयोजकों के साथ एलीट मैराथन धावक सावन बरवाल ने चैरिटी बिब पहल के पोस्टर का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि चैरिटी बिब पहल के तहत धावकों को उन सामाजिक कारणों के लिए धन जुटाने का अवसर मिलता है, जिनसे वह जुड़ाव रखते हैं। साथ ही वह देश के प्रमुख मैराथन आयोजनों में भाग ले सकते हैं। इस वर्ष 35 एनजीओ पहले ही इस मैराथन से जुड़ चुके हैं, जो विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर फंड जुटाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… जनगणना के लिए स्व-गणना में भाग लें नागरिक : जयेश रंजन

आयोजकों ने बताया कि यह मैराथन अब केवल एक खेल आयोजन नहीं रह गया, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक बदलाव का मजबूत मंच बन चुका है। चैरिटी बिब कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्ति, कॉर्पोरेट और रनिंग के शौकीन फिटनेस के साथ परोपकार को जोड़कर सार्थक योगदान दे सकते हैं।

सावन बरवाल ने कहा कि भारत में लंबी दूरी की दौड़ चलन लगतार बढ़ रहा है। उन्होंने हाल ही में रोटरडम मैराथन में 2:11:58 का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है, जो भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने नए धावकों को प्रोत्साहित किया कि वह एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन जैसे आयोजनों में भाग लें और व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान करें। अवसर पर रेस निदेशक राजेश वेच्चा एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button