श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया शासन स्थापना दिवस
हैदराबाद, रसूलपुरा स्थित श्री सहस्त्रफणा पार्श्वनाथ जैन मंदिर में भंवरत्नाश्रीजी म.सा. के शिष्यरत्न परमपूज्य सुक्रतरत्ना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3 की मंगल छत्रछाया में श्री महावीर स्वामी भगवान का केवलज्ञान कल्याणक एवं शासन स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।
यहाँ जैनरत्न रमेश पी. तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पावन अवसर पर सभी लाभार्थी परिवारों को सुख-स्वाक्षरी आगम भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। ढोल-नगाड़ों के साथ 45 आगमों की मंगल शोभायात्रा निकाली गई व मंदिर में प्रवेश किया गया। विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नाट्य, नृत्य तथा शासन ध्वज फहरा कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। इसी क्रम में आगम लेकर आने व स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी तथा पधारे हुए संगीतकार का सम्मानपूर्वक बहुमान किया गया।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस
पूज्य म.सा. ने भगवती सूत्र की लगभग 700 गाथाओं का सस्वर वाचन करते हुए 45 आगमों के नाम एवं महत्व का प्रभावी विवेचन किया। इसके पश्चात स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था में सभी ने धर्म लाभ लिया तथा कार्यक्रम में समस्त ट्रस्ट मंडल, विशेष सहयोगी सुधीर आर. कोठारी, निकेश जैन, शालीन डोसी तथा विक्रम भंडारी, नितिन मेहता, रीतेश तातेड़, हँसमुख हरण, अरुण मेहता, निखिल कोठारी, तपन तातेड़, निखिल बागरेचा, नेहल, नेहा, हेमा एस. कोठारी, नीतू, पायल, ऊषा, पूजा, काजल, जिनय, जीयांश, एतांश, तीर्थ, ऋषभ, हरित, तत्व, वीरेन के साथ अन्य संघों से गणमान्यजन पधारे। कार्यक्रम समापन में संघ अध्यक्ष व महामंत्री, समस्त ट्रस्टीगणों ने समस्त संघ के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



