एमएमसी आयुक्त ने की जनसेवाओं में सुधार पर चर्चा
हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम (एमएमसी) आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी ने क्षेत्र में प्रजा पालना प्रगति कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के कार्यों और अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की।
तारनाका स्थित एमएमसी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विनय कृष्णा रेड्डी ने जोनल आयुक्तों और विभागाध्यक्षों के साथ विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। बैठक में स्वच्छता, पशु चिकित्सा, एंटोमोलॉजी, इंजीनियरिंग, यूसीडी, यूबीडी, खेल एवं टाउन प्लानिंग समेत अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों, जनसेवाओं में सुधार तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें… कृषि अनुसंधान सचिव ने किया भाकृअनुप-भाश्रीअनुसं का दौरा
अवसर पर एमएमसी आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रजा पालना कार्ययोजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए। नागरिकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। आयुक्त ने अधिकारियों से प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली को और तेज करने तथा जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाई देने वाले कदम उठाने के निर्देश दिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



