हैदराबाद : दिनदहाड़े किया पत्नी का कत्ल

हैदराबाद, सूर्यापेट जिले में एक व्यक्ति ने दिन-दहाड़े पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के जंगय्यापेट में रहने वाली शिरीषा का कुछ वर्षों पहले मणिदीप से विवाह हुआ था। शादी के बाद वे सूर्यापेट में रह रहे थे। बताया गया है कि कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
मणिदीप को अपनी पत्नी के पराये व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। इसी वजह को लेकर आये दिन दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। इसी बीच गुरुवार सुबह, कोदाड बस स्टैंड के पास स्थित ऑटो स्टैंड पर मणिदीप ने शिरीषा के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटते हुए नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें… वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का पर्दाफाश
घटना के दौरान शिरीषा मदद के लिए चीखती रही। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार हमला करता रहा। गंभीर चोटों के कारण शिरीषा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



