आर्थिक अनुशासन के साथ देश को आगे ले जाने वाला बजट : बंडी संजय

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए पेश बजट को आर्थिक अनुशासन के साथ देश को आगे ले जाने वाला बताया।

केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया में कहा कि फ्री देने से अधिक रोजगार देना बजट का लक्ष्य है। इसमें रोजगार सृजन व मौलिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। वहीं रक्षा क्षेत्र, रेलवे, फार्मा, कृषि व महिला कल्याण को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल ग्रामीण व शहरी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाएगा, बल्कि युवाओं के भविष्य का निवेश वाला होगा। बजट में कल्याण व विकास को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि बीबी जी रामजी योजना के लिए निधियाँ बढ़ाई गई हैं। यह ग्रामीण भारत के प्रति सरकार की कटिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें… दसवीं और इंटर के परिणामों पर भट्टी और पोन्नम की नज़र

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button