बालापुर में पत्नियों के झगड़े में व्यक्ति ने लगा ली फाँसी
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र बालापुर थाना परिधि में दो पत्नियों के बीच घरेलू मामलों को लेकर झगड़ों से परेशान एक व्यक्ति ने फाँसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि शाहीननगर निवासी सय्यद साबेर का पुत्र सय्यद जकीर (40) निजी विद्युतकर्मी के रूप में कार्यरत था। उसने दो विवाह किए थे। उसकी दोनों पत्नियाँ फातिमा बेगम और रेशमा बेगम आए दिन घरेलू मामलों को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे।
इस कारण उसने अपनी दूसरी पत्नी रेशमा बेगम को वादिए ओमर कॉलोनी में एक कमरा किराए पर लेकर रख दिया था। दोनों को अलग करने के बाद भी आए दिन वे दोनों झगड़ा कर रही थीं। कल वह अपनी दूसरी पत्नी रेशमा बेगम के घर उसे समझाने के लिए गया था। इस दौरान उसका रेशमा बेगम से झगड़ा हो गया। झगड़े के चलते क्षणिक आवेश में आकर जकीर ने बेडरूम में जाकर फाँसी लगा ली।
यह भी पढ़ें… स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होकर लगा ली फांसी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



