संस्कार एक धारा समिति की बैठक आयोजित
हैदराबाद, संस्कार एक धारा समिति की एक बैठक आज बशीरबाग स्थित बीकानेरवाला हाउस में संपन्न हुई। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में संस्था के संस्थापक सदस्य, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। अवसर पर संस्था का आधिकारिक प्रचार पोस्टर लोकार्पित किया गया।
संस्था के संस्थापक और मुख्य वक्ता रामनिवास बंसल ने बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के मिशन और विज़न को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी आत्मा है। यदि आज की पीढ़ी को मूल्यों से जोड़ना है, तो त्यौहारों को एक सेतु बनाना होगा। उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वह इस अभियान से जुड़कर समाज को नई दिशा देने में भागीदारी करें।
बैठक में सर्वसम्मति से डांडिया उत्सव समिति का गठन किया गया, जो आगामी आयोजन की रूपरेखा तैयार करेगी। देवेंद्र शास्त्रा को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। योगेश बंसल, नेहा संजया छाजेड़, कौशल शर्मा, अनिल सिंह, और मोहित अग्रवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें… माँ भगवती के विशाल जागरण हेतु चुनरी यात्रा आयोजित
बैठक में डॉ. मोहन गुप्ता, अमित अग्रवाल, महेश अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, ललिता बंसल, नीता खंडेलवाल, रामेश्वरनाथ दुबे, रवि अग्रवाल, प्रवीण कुमार, पुरुषोत्तमदास गोयल, पवन कुमार मिश्र, दिनेश कुमार गुप्ता, सुशील कुमार अग्रवाल, सूचित गोयल, नितिन चौहान, मनीष शर्मा, कमलकांत, विशाल केड़िया, अभिषेक और रतन गुप्ता उपस्थित थे। अनिल सिंह ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



