गांधी अस्पताल में पुलिस की हिरासत से भाग निकला चोर

हैदराबाद, चोर-पुलिस की कहानी अकसर सुना करते हैं। कभी चोर आगे तो कभी पुलिस आगे। आज आगे -पीछे में एक चोर पुलिस की कैद से निकल भागा। पुलिस सोहैल खान नामक चोर को जाँच के लिए अस्पताल ले आयी थी, जहाँ से वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया।

बताया जाता है कि चोरी के एक मामले में सोहेल खान को न्यायालय में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय गांधी अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में उसने बाथरूम की खिड़की हटाकर वहां से भाग निकला। चिलकुलगुड़ा पुलिस अब उसकी तलाश में लगी हुई है।

आखिर कैसे भागा चोर?

बताया जाता है कि चोरी का आरोपी सोहैल खान एक बहाने से बाथरूम गया। वहाँ उसने खिड़की को हटाया और नीचे कूदकर फरार हो गया। वर्तमान में चिलकुलगुड़ा पुलिस आरोपी की खोज कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button