मानू में फिल्म निर्माण पर दो दिवसीय कार्यशाला

हैदराबाद, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय में एआई फिल्म निर्माण पर दो दिवसीय कार्यशाला आरंभ हुई। शिक्षा में उभरती प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने की दिशा में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सैयद ऐनुल हसन ने किया।

प्रो. सैयद ऐनुल हसन ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए रचनात्मक उद्योगों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहानी कहने और फिल्म निर्माण के लिए छात्रों और मीडिया पेशेवरों को नए डिजिटल उपकरणों के अनुकूल होने की आवश्यकता पर विशेष रूप से बल दिया।

यह भी पढ़ें… कैंसर को जीवन का अंत मानने वाली धारणा बदलने की आवश्यकता : चिरंजीवी

आईएमसी के निदेशक रिजवान अहमद ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को एआई आधारित उपकरणों और तकनीकों से परिचित कराना है, जो फिल्म निर्माण और दृश्य मीडिया के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। कार्यशाला में छात्रों तथा संकाय सदस्यों सहित मीडिया पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं। अवसर पर जूनियर रिसर्च ऑफिसर डॉ. मोहम्मद इम्तियाज आलम, शकील अहमद, उमर आज़मी सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button