अरान जॉर्ज हैदराबाद के कप्तान चयनित
हैदराबाद, हैदराबाद के भरोसेमंद युवा बल्लेबाज अरान जॉर्ज 1 से 4 दिसंबर तक हैदराबाद के एनएफसी मैदान में आयोजित होने वाले बीसीसीआई पुरुष अंडर-19 कूच बिहार क्रिकेट बिहार ट्रॉफी के लिए हैदराबाद के कप्तान चुने गए। अरान जॉर्ज ने पिछले कुछ मैचों में हैदराबाद को जिताऊ पारियाँ खेलकर मैच जिताए, जिससे बीसीसीआई जूनियर चयन समिति ने जॉर्ज को अगले माह दुबई में आयोजित होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) क्रिकेट अंडर-19 ट्रॉफी के लिए भीरतीय टीम में चयनित किया।
पुरुष अंडर-19 टीम इस प्रकार है:
अरान जॉर्ज (कप्तान), वफी कच्छी डायमंड, अलंकृत रोपोल (उपक्तान-विकेट कीपर), सी सिद्धार्थ राव, मोते जसवंत (विकेट कीपर), टी. शिवा रामा कृष्णा, अरहान सत्वालेकर, वी. यशवीर गौड़, आवेज अहमद, ए. साथ चंद्रा, उर्वेश कक्कड़, तन्मय कृष्णा, के. राहुल कार्तिकेया, देव मेहता, उजैर अहमद । अतिरिक्त खिलाड़ी : सयीद मो. हुसैन, मोहम्मद मोसिकुद्दीन, श्रेय सिंह, वीवीएस सर्वजीत, विकास गुप्ता, निपुन रेड्डी। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





