अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा ने अर्श औलख के साथ शादी रचाई

नई दिल्ली, एक्‍ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने गुपचुप शादी कर ली है। जी हां, पंजाब में पैदा हुई और साउथ सिनेमा में धूम मचा रही इस हसीना की तस्‍वीरों को देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के दिग्‍गज उन पर प्‍यार बरसा रहे हैं। काजल अग्रवाल, श्रीनिधी शेट्टी, निधी अग्रवाल से लेकर सोनल चौहान तक, सभी ने मेहरीन और उनके पति अर्श औलख को शादी की बधाई दी है।

30 साल की मेहरीन की यह शादी पारंपरिक ‘आनंद कारज’ रीति-रिवाज से हुई। फैंस इस शादी को ‘परियों जैसी’ बता रहे हैं, वहीं गुपचुप विवाह के बाद भी एक्‍ट्रेस के लिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि 4 साल पहले उनकी एक BJP नेता से सगाई हुई थी। दोनों ने एक साल डेटिंग भी की थी, लेकिन फिर चार महीने बाद ही यह सगाई टूट गई थी।

हिमाचल प्रदेश के चैल में हुई शादी

हिमाचल प्रदेश के चैल में हुई शादी

मेहरीन पीरजादा और अर्श औलख की शादी 26 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश के चैल में हुई है। एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर शादी की बेहद खूबसूरत तस्‍वीरें शेयर करते हुए इसका ऐलान किया। इस शादी में उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए। शादी का जश्न सादा जरूर था, लेकिन परिवार और दूल्‍हा दुल्‍हन के लिए बेहद खास रहा।

अर्श औलख कौन हैं?

अर्श औलख कौन हैं?

शादी की घोषणा के बाद इंटरनेट पर हर तरफ मेहरीन के पति अर्श औलख को लेकर पूछताछ हो रही है। लोगों खासकर, फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है कि इस खूबसूरत हसीना के जीवनसाथी कौन हैं। हालांकि, अर्श के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है और उनके 526 फॉलोअर्स हैं। उनके बायो में लिखा है, ‘गाड़ियां और घूमना-फिरना, खेल और नेटफ्लिक्स, सपनों वाली जिंदगी…’

सोशल मीडिया मेहरीन ने जैसे ही शादी की तस्‍वीरें शेयर कीं, उस पर फैंस से लेकर सिनेमा की दुनिया के दिग्‍गजों ने प्‍यार बरसाना शुरू कर दिया। मेहरीन पीरजादा ने इन तस्‍वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘26.04.26 #ArshDiMehr।’ इंस्‍टाग्राम पर इन तस्‍वीरों पर कमेंट कर प्‍यार लुटाने वालों में सिंगर राहुल वैद्य, एक्‍ट्रेस काजल अग्रवाल, हंसिका मोटवानी, श्रीनिधी शेट्टी, सोनल चौहान, पायल राजपूत, अनसूया भारद्वाज, अकासा सिंह शामिल हैं।

आनंद काराज रीति रिवाज से हुई शादी

आनंद काराज रीति रिवाज से हुई शादी

फैंस की शादी की तस्‍वीरों को देखकर इसकी तुलना ‘परियों की कहानी’ से कर रहे हैं। स‍िख परिवार में पैदा हुईं मेहरीन पीरजादा हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में वाकई बला की खूबसूरत लग रही हैं। जबकि अर्श औलख भी गुलाबी शेरवानी और पगड़ी में उनके साथ खूब जंच रहे हैं। इस जोड़े ने ‘आनंद कारज’ रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया और अपनी परंपराओं को निभाते हुए शादी को निजी और खास बनाए रखा।

2021 में BJP नेता भव्य बिश्नोई से टूटी थी सगाई

2021 में BJP नेता भव्य बिश्नोई से टूटी थी सगाई

मेहरीन पीरजादा की शादी की यह घोषणा एक हर किसी के लिए एक सुखद आश्चर्य है। दरअसल, इसकी एक वजह ये भी है कि साल 2021 में उनकी एक सगाई टूट चुकी है। एक्‍ट्रेस ने चार साल पहले BJP नेता भव्य बिश्नोई के साथ सगाई की थी। दोनों एक साल से डेट कर रहे थे। लेकिन इसके चार महीने बाद ही यह सगाई टूट गई।

कौन हैं मेहरीन पीरजादा

कौन हैं मेहरीन पीरजादा

मेहरीन पीरजादा का पूरा नाम, मेहरीन कौर पीरजादा है। वह 5 नवंबर 1995 को भटिंडा, पंजाब में पैदा हुई हैं। एक मॉडल और एक्‍ट्रेस मेहरीन मुख्य रूप से तेलुगू, तमिल, हिंदी और पंजाबी फ‍िल्मों में काम करती हैं। उनहोंने साल 2016 में तेलुगू फ‍िल्म ‘कृष्णा गाडी वीरा प्रेमा गाधा’ से अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2017 में वह अनुष्‍का शर्मा के साथ हिंदी फ‍िल्म ‘फिल्लौरी’ में नजर आईं। उसी साल तमिल फ‍िल्म ‘नेनजिल थुनिविरुंधल’ से भी उन्‍होंने कॉलीवुड में डेब्यू किया।

मेहरीन पीरजादा की पॉपुलर फिल्‍में

मेहरीन पीरजादा की पॉपुलर फिल्‍में

मेहरीन पीरजादा के करियर की सबसे सफल तेलुगू फ‍िल्मों में ‘महानुभावुडु’ (2017), ‘राजा द ग्रेट’ (2017) और ‘F2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’ (2019) शामिल हैं। उन्होंने 2019 में फ‍िल्म ‘DSP देव’ से पंजाबी सिनेमा में डेब्यू किया था।

मेहरीन पीरजादा का परिवार, भाई भी एक्‍टर

मेहरीन पीरजादा का परिवार, भाई भी एक्‍टर

30 साल की मेहरीन पीरजादा के परिवार की बात करें तो उनके पिता गुरलाल पीरजादा पेशे से किसान और रियल एस्टेट कारोबारी हैं। जबकि उनकी मां परमजीत कौर पीरजादा एक गृहिणी हैं। उनका एक भाई गुरफतेह पीरजादा भी मॉडल और अभिनेता है।

10 साल की उम्र में रैंप वॉक और ब्‍यूटी पेजेंट

10 साल की उम्र में रैंप वॉक और ब्‍यूटी पेजेंट

मेहरीन पीरजादा ने महज 10 साल की उम्र में अपना पहला रैंप वॉक किया था एक ब्यूटी पेजेंट में ‘कसौली प्रिंसेस’ का खिताब जीता। बाद में, उन्हें टोरंटो, कनाडा में ‘मिस पर्सनैलिटी साउथ एशिया कनाडा 2013’ का ताज पहनाया गया। इसके बाद वह मॉडलिंग और टीवी विज्ञापनों की दुनिया में आ गईं।

डेब्‍यू के अगले ही साल 5 फिल्‍मों में आईं नजर

डेब्‍यू के अगले ही साल 5 फिल्‍मों में आईं नजर

साल 2017 मेहरीन के अब तक के करियर में सबसे अहम साल रहा है। 2016 में तेलुगू फ‍िल्म ‘कृष्णा गाडी वीरा प्रेमा गाधा’ से डेब्‍यू के अगले ही साल 2017 में उनकी 5 फ‍िल्में रिलीज हुईं। उनकी पहली हिंदी फ‍िल्म ‘फ‍िलौरी’ भी उसी साल रिलीज हुई, जिसमें वह ‘अनु’ के किरदार में नजर आईं।

2022 में F2 से मिला स्‍टारडम

2022 में F2 से मिला स्‍टारडम

साल 2022 में मेहरीन पीरजादा को उनके करियर की सबसे पॉपुलर फिल्‍म मिली। वरुण तेज के साथ ‘F2: Fun and Frustration’ में हनी के किरदार ने एक्‍ट्रेस के तौर पर उन्‍हें कामयाबी का नया अध्‍याय दिया। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉलीवुड फिल्‍म साबित हुई है।

OTT पर ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में आईं नजर

OTT पर 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में आईं नजर

मेहरनी पीराजादा ने 2023 में OTT पर भी डेब्‍यू किया। वह ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ सीरीज में ताहिर राज भसीन के साथ संजना के रोल में नजर आईं। काम के मोर्चे पर आगे मेहरीन, फिल्‍म ‘नी सिगोवारेगु’ से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं।


अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button