राज्य के लिए अतिरिक्त 40 हज़ार मीट्रिक टन यूरिया : तुम्मला नागेश्वर

Ad

हैदराबाद, कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने दिल्ली में केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन सचिव रजत कुमार मिश्रा से अनुरोध किया है कि वे तेलंगाना के किसानों की जरूरतों के अनुसार जल्द से जल्द पर्याप्त यूरिया आवंटित और वितरित करें। दिल्ली दौरे के दौरान मंत्री ने बताया कि इन दस दिनों में तेलंगाना के किसानों को पर्याप्त यूरिया की आपूर्ति की जानी चाहिए, क्योंकि विभिन्न कारणों से यूरिया का आयात अपेक्षित स्तर पर नहीं है।

इस संबंध में उन्होंने मीडिया के लिए आधिकारिक वक्तव्य जारी किया। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में उगाई जा रही धान, मक्का, कपास जैसी प्रमुख फसलों के लिए यूरिया आवश्यक है। कृषि मौसम में ये 15 दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होते है। यदि इस दौरान किसानों को उर्वरक उपलब्ध नहीं हुए, तो फसलों को भारी नुकसान होगा। इसके मद्देनजर केंद्र से यूरिया की आपूर्ति निरंतर जारी रखने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें… कालेश्वरम की जाँच से बचने का प्रयास कर रहे हैं केटीआर : महेश

तेलंगाना को जल्द मिलेगी अतिरिक्त यूरिया आपूर्ति

तुम्मला नागेश्वर राव ने यह भी कहा कि केंद्र से पिछले महीनों में हुई यूरिया की कमी की भरपाई के लिए इस महीने 2 लाख मीट्रिक टन यूरिया की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि जब अगले 10 दिनों में एक लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति का अनुरोध किया गया, तो रजत कुमार मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह 80 हज़ार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत केंद्र सरकार ने 40 हज़ार मीट्रिक टन यूरिया आवंटित करने का आदेश जारी कर दिया।

तुम्मला नागेश्वर राव ने उम्मीद जताई कि यह आवंटित यूरिया जल्द ही राज्य में पहुंच जाएगा, जिससे किसानों की यूरिया संबंधी समस्या कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही चालू सितंबर के पहले 15 दिनों में राज्य को 1.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति पूरी हो जाएगी। तुम्मला ने बताया कि केंद्रीय सचिव ने आश्वासन दिया है कि घरेलू उत्पादन अपेक्षित स्तर पर न होने पर भी तेलंगाना को आयात के माध्यम से प्राथमिकता दी जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button