एफिनिटी ग्लोबल ग्रुप ने किया सेमिनार का आयोजन

हैदराबाद, एफिनिटी ग्लोबल ग्रुप, हैदराबाद व नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के संयुक्त सहयोग से बंजारा हिल्स स्थित होटल हयात प्लेस में कैपिटल मार्केट के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ावा देने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल चक्रवर्ती (डायरेक्ट ऑफ इंडस्ट्रीज, तेलंगाना), मधुकर बाबू (ज्वाइंट डायरेक्टर, एम.एस.एम.ई. तेलंगाना), मुख्य स्पीकर पार्वती मूर्ति (वाइस प्रेसिडेंट, एसएमई बिजनेस डेवलपमेंट, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज), सीए संजय भालोटिया (फाउंडर व चेयरमैन, एफिनिटी ग्लोबल ग्रुप), गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. सुरेश कुमार सिंघल (प्रेसिडेंट-एफटीसीसीआई तेलंगाना) उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कैपिटल मार्केट से फंड जुटाने व अन्य फंडिंग स्त्रोतों पर चर्चा की गई। इस दौरान फंड जुटाने के प्रभावी तरीके पर प्रकाश डाला गया, ताकि व्यवसाय के विकास लिए नई वित्तीय योजनाओं का उपयोग किया जा सके। तेलंगाना के उद्योग निदेशक निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि तेलंगाना एम.एस.एम.ई., एस.एम.ई. और स्टार्टअप्स के लिए कई योजनाएँ पेश कर रहा है। अवसर पर एनएसई के अधिकारियों ने एस.एम.ई. व्यवसायों को वित्तीय अवसरों के बारे में जागरूक किया।
मुख्य स्पीकर एन.एस.ई. इमर्ज की पर्वती मूर्ति ने प्रतिभागियों को एनएसई के संचालन और इससे जुड़े लाभों के बारे में बताया। साथ ही निवेश के सही तरीके और जोखिम के प्रति जागरूक किया। अवसर पर सीएस अमित पारीक, दीपक सिंघल, उद्योगपति दीपक अग्रवाल (आर्यव्रत इंडस्ट्रीज), रोहित तिवारी (लक्ष्मीनाथ ट्रेडर्स, हैदराबाद), योगेश खरगांधी (नामिश्री ज्वेलर्स) व अन्य उद्योगपति उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य एस.एम.ई. व्यवसायियों को शेयर बाजार में आईपीओ के माध्यम से व्यवसाय में फंड जुटाने के बारे में जागरूक करना था ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



