स्नैबिट ने ‘सीरीज-डी’ वित्त पोषण दौर में 5.6 करोड़ डॉलर जुटाए

नयी दिल्ली, घरेलू सेवाएं उपलब्ध कराने वाले मंच स्नैबिट ने ‘सीरीज-डी’ वित्त पोषण दौर में 5.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 530 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी ने मंगलवार को बयान में बताया कि इस वित्त पोषण दौर का सह-नेतृत्व सस्क्वेहाना वेंचर कैपिटल, मिराए एसेट वेंचर इन्वेस्टमेंट्स के यूनिकॉर्न ग्रोथ फंड और बर्टेल्समैन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स ने किया।
मौजूदा निवेशकों नेक्सस वेंचर पार्टनर और लाइटस्पीड ने भी इस दौर में भाग लिया। स्नैबिट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आयुष अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपने बही-खाते को मजबूत करने, छोटे बाजारों में सेवाओं का विस्तार करने और निकट भविष्य में नई श्रेणियों में प्रवेश के लिए करेगी।’’
यह भी पढ़े : अमेजन नाउ का अब 100 शहरों में होगा विस्तार
आयुष अग्रवाल ने कहा, “ हमने ‘सीरीज-डी’ वित्त पोषण दौर में 5.6 करोड़ डॉलर जुटाए हैं जिसका नेतृत्व एसआईजी ने किया है। साथ ही मिराए और बर्टेल्समैन भी इसमें शामिल हैं। ’’ इस नए निवेश के साथ कंपनी अब तक कुल 11.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटा चुकी है। ‘सीरीज-डी’ वित्त पोषण दौर स्टार्टअप या कंपनियों के लिए पूंजी जुटाने का एक उन्नत एवं परिपक्व चरण है।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



