वायुसेना प्रमुख ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया

भारतीय वायुसेना खेल बुलेटिन 2024 का अनावरण

 नई दिल्ली, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने को वायुसेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय वायुसेना के उन मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेना, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समारोह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले कुल 40 खिलाड़ियों को और 11 अग्निवीर वायु (खेल) सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठा बढ़ाई। इसके साथ ही अंतर सेना/राष्ट्रीय चैंपियनशिप/खेलों में विजेता के रूप में भारतीय वायुसेना की सात टीमों को भी इस समारोह में सम्मानित किया गया।

वायुसेना प्रमुख ने मेधावी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

वायुसेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय वायुसेना खेल बुलेटिन 2024 का अनावरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों और भारतीय वायुसेना में प्रतिस्पर्धात्मक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने उपलब्धि हासिल करने वालों खिलाड़ियों को बधाई दी, और उन्हें भारतीय वायुसेना के मूल्यों को बनाए रखते हुए दृढ़ता और निरंतरता के स्तर को बनाए रखने तथा खेलों को बढ़ावा देने की सलाह दी। ( PIB)

यह भी पढ़ें भारत समुद्री जीव संरक्षण के लिए उन्नत तकनीकों को अपनाएगा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button