अजीत पार्श्व युवा संगठन : नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ व जिम्मेदारी
हैदराबाद, श्री अजीत पार्श्व युवा संगठन का शपथ ग्रहण समारोह होटल पिंड द चस्का एबीडीस में संपन्न हुआ। प्रचार-प्रसार संयोजिका सीमा शील कुमार जैन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पूर्वा लालवानी ने किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष डॉ. घीसूलाल जैन, चेयरमैन शील कुमार जैन, सचिव जयेश शाह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन मंचासीन थे। महिला विभाग की सदस्याओं ने मंगलाचरण किया। तत्पश्चात मंचासीन पदाधिकारियों एवं सीमा शील कुमार जैन, रेमा जैन, सुमित्रा सेठ, संजय जैन, मनीष शाह, राजेश सेठ, अरुण खविंसरा, नरेश पारख द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।






तत्पश्चात अध्यक्ष डॉ. घीसूलाल जैन, उपाध्यक्ष मनीष शाह, संजय जैन, सचिव जयेश शाह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, पीआरओ सुभाष लालवानी को चेयरमैन शील कुमार जैन द्वारा शपथ दिलाई गई। निदेशक मनोज सुराना, अरुण खविंसरा, राजेश सेठ, केतन कपासी, रिखब पगारिया, नरेश पारख, मीडिया पब्लिसिटी संयोजिका सीमा शील कुमार जैन, महिला संयोजिका सुमित्रा सेठ, रेमा जैन को पद्भार सौंपा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. घीसूलाल जैन ने मार्केटिंग, ए आई, न्यू स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, मोटिवेशनल स्पीकर बुलाना, आदि कई कार्यों पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें… ‘मैं’ से ‘हम’ की ओर बढ़ना ही असली प्रगति : गौर गोपाल दास
चेयरमैन ने एकजुट होकर कार्य करने पर दिया जोर
सचिव जयेश शाह ने आगामी कार्यक्रमों पर विचार व्यक्त किए। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने आय-व्यय पर प्रकाश डाला। चेयरमैन शील कुमार जैन ने बताया कि संगठन में एकजुट होकर कार्य करना होगा। अवसर पर अभिषेक लालवानी, बादल लालवानी, आकाश लालवानी, अक्षय लालवानी, सुमित शर्मा, कृष्णा दरक, चणक्येश लुणावत, रौनक जैन, अर्श जैन, ऋषभ जैन, श्रेयांश जैन, मोनील सेठ, फेनेल एस., निकुंज जैन, दिशांक जैन, रेयांश जैन, अंश बाफना वीरेन छाजेड़, प्रियंका बादल लालवानी, पूर्वा लालवानी, साक्षी जैन, माक्षी जैन, आयुषी शाह, नियति शाह, तनीषा जैन, श्रेया लुणावत, फाल्गुनी रौनक, शीतल सेठ, रिया बाफना, दिशा छाजेड़, रिया छाजेड़ संगठन से जुड़े, जिन्हें शील कुमार जैन ने शपथ दिलायी।
नए सदस्यों ने अपना परिचय दिया। मनोज सुराना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए सर्विस प्रॉजेक्ट, सेवा पूजा कार्य एवं नए टेक्नोलॉजी के साथ चलने पर विचार व्यक्त किए। अवसर पर सुनील लुणावत, करण चौवटिया, संकेत चौवटिया, शैलेश शाह, भारती शाह, संगीता लालवानी, वीणा लालवानी, मधुलिका सुराना, अनीता खविंसरा, सुमित्रा सेठ, चाँदनी बाफना, सीमा संजय जैन, रंजना शाह, कविता चौवटिया, टीना चौवटिया, भावना शाह, प्रीति बांठिया, लता लुणावत, व अन्य उपस्थित थे। बेस्ट वेशभूषा का अवॉर्ड अनीता खविंसरा को दिया गया। मनोज सुराना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





