अलीरेजा ने बेंगलुरु बुल्स को दिलाई पीकेएल 12 में पहली जीत
विशाखापत्तनम, लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद आखिरकार बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के 12वें सत्र में जीत का स्वाद चखा और अपने अभियान को नई दिशा दी। टीम ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए दोनों छोर पर दम दिखाया और पहली जीत के साथ आत्मविश्वास हासिल किया।
बेंगलुरु बुल्स ने शनिवार को यहां पटना पाइरेट्स को 38-30 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सत्र में आखिरकार अपना खाता खोल लिया। इस मुकाबले में अलीरेजा मिर्जायन ने सुपर 10 लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़े : तेलुगु टाइटंस ने सत्र की पहली जीत दर्ज की
जीत में आशीष मलिक के आठ अंक का भी अच्छा योगदान रहा। बेंगलुरु की टीम ने इस तरह लगातार तीन हार के बाद वापसी की। बेंगलुरु बुल्स ने हाफटाइम तक 19-15 से बढ़त बनाई हुई थी और अंत में आठ अंक से जीत हासिल की। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





