सिंगारेणी में मनाई गयी अंबेडकर जयंती

हैदराबाद, सिंगरेणी भवन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सिंगरेणी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. बुद्धप्रकाश ज्योति ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह के मुख्य अतिथि बुद्धप्रकाश ज्योति ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने न केवल संविधान के माध्यम से लोगों को अधिकार प्रदान किए, बल्कि आम आदमी के लिए भी सर्वोच्च पदों तक पहुँचने के अवसर पैदा किए। उन्होंने कहा कि संविधान एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसने जाति और धर्म से परे, हम सभी भारतीयों के बीच एकता की भावना जगाई है।

यह भी पढ़ें… मुसलमानों को लेकर डॉ. अंबेडकर की शंका सही साबित हुई : राजा सिंह

यह हमें डॉ. अंबेडकर द्वारा उपहार स्वरूप दिया गया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अपने दैनिक जीवन में अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पूरी लगन से निर्वहन करना ही अंबेडकर को दी जाने वाली सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक (कोयला परिवहन) बी. वेंकन्ना, जीएम (समन्वय एवं विपणन) टी. श्रीनिवास तथा सिंगरेणी भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button