हैदराबाद : मामूली विवाद में मारपीट के चलते युवक की मौत

हैदराबाद, पुराने शहर की भवानी नगर थाना परिधि में मामूली विवाद के चलते मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वादिए मुस्तफा शाहीननगर, बालापुर निवासी सय्यद साजिद अहमद का पुत्र सय्यद कादिर अली (21) ऑटो चलाने के अलावा अपने पिता के चिकन फास्ट फूड सेंटर में भी काम करता था। गत 11 अप्रैल को कादिर अली की दादी महबूब बेगम का निधन हो गया था।

इस कारण परिवार के सभी लोग उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए भवानी नगर गए हुए थे। 13 अप्रैल को सय्यद साजिद अली ने अपने पुत्र कादिर अली को ऑटो लेकर आने के लिए कहा, जिसमें सवार होकर उन्हें मीर का दायरा शमशान वाटिका जाना था। सय्यद साजिद अली और उसका परिवार कादिर अली के ऑटो लेकर आने का इंतजार कर रहे थे। कई बार फोन करने पर उसने फोन का जवाब नहीं दिया। इस कारण साजिद अली दूसरे ऑटो में अपने परिवार के साथ मीर का दायरा चला गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : एफसीआई कर्मचारी बनकर शादी का झांसा, मामला दर्ज

परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे

शाम 5.40 बजे उसके रिश्तेदार सय्यद शरीफ ने उसे फोन कर बताया कि उसका पुत्र कादिर अली रोड नं. 11, तालाबकट्टा, ताला मस्जिद के पास बेहोश पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही साजिद अली और उसके परिजन तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गए, जहाँ उन्होंने देखा कि कादिर अली सड़क पर बेहोश पड़ा है। उसे ऑटो में डालकर रूज अस्पताल, मोगलपुरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, कादिर अली के सीने और पेट में अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में पता चला कि कादिर अली का किसी बात को लेकर मुद्दसीर नामक युवक से झगड़ा हो गया था, जिस कारण क्षणिक आवेश में आकर मुद्दसीर ने कादिर अली को मुक्के जड़ दिए। सीने और पेट पर जोरदार मुक्का लगने के कारण कादिर अली अंदरूनी चोट का शिकार हो गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कादिर अली के पिता साजिद अली की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button