भारतीय छात्रों को चेताया अमेरिका ने
नई दिल्ली, भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिका में पढ़ाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को मंगलवार को आगाह किया कि यदि वे अपने संस्थान को सूचित किये बिना पढ़ाई छोड़ देते हैं, कक्षाओं में शामिल नही होते हैं, या अपने अध्ययन कार्यक्रम को छोड़ देते हैं, तो उनका छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है। दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में छात्रों से वीजा की शर्तों का पालन करने और किसी भी समस्या से बचने के लिए छात्र का अपना दर्जा बरकरार रखने का आग्रह किया।
इसमें कहा गया है कि यदि आप पढ़ाई छोड़ देते हैं, कक्षाओं में शामिल नही होते हैं या अपने स्कूल (संस्थान) को सूचित किए बिना अपने अध्ययन कार्यक्रम को छोड़ देते हैं, तो आपका छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है, और आप भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए पात्रता गंवा सकते हैं। किसी भी समस्या से बचने के लिए हमेशा अपने वीजा की शर्तों का पालन करें और छात्र का अपना दर्जा बरकरार रखें। अमेरिकी विश्वविद्यालयें में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अध्ययन के लिए दाखिला लेते हैं।(भाषा)
यह भी पढ़ें… जयशंकर की यात्रा से भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिली : विदेश मंत्रालय
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



