पीएम मोदी से मिले एंथ्रोपिक के सीईओ डेरियो अमोडेई
नई दिल्ली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में कंपनियों में आगे बढ़ने की होड़ शुरू हो गई है ओपनएआई (OpenAI) के बाद अब एंथ्रोपिक (Anthropic) ने भी भारतीय बाजार में कदम बढ़ा दिए हैं, कंपनी के सीईओ डारियो अमोडेई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत में अपने विस्तार की योजना पर चर्चा कीI
अमोडेई ने बताया कि भारत में उनकी कंपनी के Claude Code टूल का इस्तेमाल जून के बाद से 5 गुना बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे अहम क्षेत्रों में भारत की AI तैनाती पूरी दुनिया के भविष्य को आकार दे सकती हैI
शीर्ष कंपनियों का बाजार मूल्य बढ़ा, TCS को सबसे अधिक फायदा
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी से शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे बड़ा लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को हुआ, जिसका मूल्य 45,678 करोड़ रुपये बढ़कर 10.95 लाख करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस को भी फायदा हुआ। वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्य में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनी बनी रही।
बेंगलुरु में नया ऑफिस खोलेगी Anthropic
कंपनी ने ऐलान किया कि वह 2026 की शुरुआत में बेंगलुरु में नया ऑफिस खोलेगी, यह सेंटर भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी और बंगाली में AI टूल्स को बेहतर बनाने पर काम करेगा, इसके साथ ही एंथ्रोपिक भारतीय स्टार्टअप्स, कंपनियों और नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर जिम्मेदार AI अपनाने को बढ़ावा देगी. कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर पॉल स्मिथ ने कहा, “यह विस्तार ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय स्टार्टअप्स और कंपनियों को भरोसेमंद और सुरक्षित AI मॉडल की जरूरत हैI
साल के अंत तक OpenAI खोलेगा भारत में ऑफिस
Anthropic का यह कदम OpenAI की योजना के बाद आया है, जो इस साल के अंत तक नई दिल्ली में अपना पहला भारत ऑफिस खोलने जा रही हैI इससे साफ है कि भारत अब ग्लोबल AI हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा हैI(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



