एसयूवी से एटीएम उड़ाने की कोशिश नाकाम : चोर फरार
महाराष्ट्र, छत्रपति संभाजीनगर शहर में चार चोरों ने एसयूवी की मदद से एक एटीएम को तोड़कर ले जाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। यह घटना सोमवार 3 बजे से 4 बजे के बीच देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाहनूरवाड़ी शाखा में स्थित एटीएम पर घटी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोग स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में आए और पीले रंग की बेल्ट से एटीएम को बांधकर उसे खींचने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
यह भी पढ़े: ओडिशा में भ्रष्ट मोटर वाहन निरीक्षक गिरफ्तार : भारी संपत्ति जब्त
चोरों ने एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया और स्क्रू ड्राइवर की मदद से कैश डिस्पेंसिंग मशीन को खोलने की कोशिश की, लेकिन उसमें भी असफल रहे और भाग निकले। बैंक के शाखा प्रबंधक की शिकायत के बाद सोमवार को जवाहरनगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत चोरी, शरारत और आपराधिक कृत्य में समान इरादे का मामला दर्ज किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



