30 जूनियर कॉलेजों में एफआरएस से दर्ज होगी उपस्थिति

हैदराबाद, तेलंगाना माध्यमिक शिक्षा निदेशालय आज राज्य के 430 सरकारी जूनियर कॉलेजों में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) लांच किया गया। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल परिवर्तन के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। शिक्षा विभाग की सचिव योगिता राणा ने अवसर पर कहा कि तेलंगाना के 430 सरकारी जूनियर कॉलेजों में एफआरएस को शुरू करना परिवर्तनकारी कदम है।

यह प्रणाली पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करतेहुए शैक्षणिक मानकों को बेहतर बनाने के लिए डेटा-आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षा को और अधिक कुशल, डिजिटल और छात्र-अनुकूल बनाना है। इस कदम से शैक्षणिक जुड़ाव की निगरानी करने और प्रदर्शन विश्लेषण में सुधार करने में भी मदद मिलेगी।

टीजीबीआईई सचिव कृष्ण आदित्य ने अवसर पर सभी हितधारकों जैसे प्रधानाचार्यों, संकाय सदस्यों तथा छात्रों से इस प्रणाली के सफल कार्यान्वयन में सक्रिय रूप से सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 1,64,621 छात्रों में आज तक 63,587 छात्रों का पंजीकरण हो चुका है।

यह भी पढ़े : कॉग्निजेंट ‘वाइब कोडिंग’ ने तोड़ा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेष पंजीकरण सोमवार तक पूरे कर लिए जाएंगे। एआई तकनीक का उपयोग करके प्रत्येक पंजीकरण में 10 सेकेंड का समय लगता है। इसके अलावा छात्रों की उपस्थिति और रिपोर्ट के बारे में अभिभावकों को रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करने के लिए व्हाट्सऐप एकीकरण भी शामिल किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button