बांग्लादेश वायु सेना का प्रशिक्षण विमान स्कूल भवन से टकराया,19 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

नई दिल्ली, बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट F-7 BJI उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में जा टकराया। इस हादसे में 19 की मौत हो गई है। इस भयानक हादसे से इलाके में दहशत फैल गई है।

बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान (ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट) सोमवार, 21 जुलाई की दोपहर लगभग 1.30 बजे क्रैश हो गया, यह F7 एयरक्राफ्ट था और यह ढाका के उत्तरी उत्तरा क्षेत्र में एक कॉलेज कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 16 बच्चे समेत 19 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गएI बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली अखबार प्रोथोम अलो की रिपोर्ट के अनुसार चार घायल लोगों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) ले जाया गया हैI

हादसे की जगह मच गई चीख-पुकार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जलता हुआ मलबा और जख्मी लोगों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

विमान दोपहर में ढाका के उत्तरी इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जहां बच्चे मौजूद थे। टेलीविजन फुटेज में दुर्घटनास्थल से आग और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा हैI “कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी छात्रों को बचाने के लिए दौड़े. कुछ ही देर बाद सेना के सदस्य पहुंचे, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी बचाव अभियान में शामिल हो गएI”

बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय (पब्लिक रिलेशंस ऑफिस) ने एक संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि क्रैश हुआ F7 BGI विमान बांग्लादेश वायु सेना का था। बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा, “एक F-7 BGI ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट ने आज दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी और इसके तुरंत बाद कॉलेज कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गयाI”

पुलिस के अनुसार, एम्बुलेंस और वायु सेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचे हैं-

दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गईI उठता हुआ धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था, आग बुझाने के लिए अग्निशमन सेवा के 8 यूनिट मौके पर पहुंचेंI फायर सर्विस सेंट्रल कंट्रोल रूम के ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम के हवाले से कहा, “ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट डायबारी में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज में दुर्घटनाग्रस्त हो गयाI हमारी टीम ने एक शव बरामद किया है. वायु सेना ने चार घायलों को बचाया और उन्हें अपने साथ ले गई, ” मृतक की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई हैI पायलटों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हैI

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए “आवश्यक कदम” उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में वायु सेना…छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।”

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button