श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

Ad

अबुधाबी, एशिया कप 2025 का आगाज़ बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले से हुआ। दोनों टीमें टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरीं। जहां श्रीलंका पिछली बार का चैंपियन होने के नाते दबाव में है, वहीं बांग्लादेश अपनी नई चुनौतियों और चोटिल खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश में है।

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में बृहस्पतिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । श्रीलंका ने 2022 में (टी20 प्रारूप में) एशिया कप जीता था लेकिन पिछले कुछ अर्से से टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है ।

यह भी पढ़े : विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया चुनौती से गुजरेगी भारतीय टीम

बांग्लादेश की टीम को चोटिल तमीम इकबाल, तेज गेंदबाज इबादत हुसैन और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की कमी खलेगी। दास वायरल बुखार से अभी तक उबर नहीं सके हैं जिससे वह पूरे एशिया कप से बाहर हो गये। ( भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button