दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी के आश्वासन के बाद बार एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त की

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय से पुलिस अधिकारियों के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अदालतों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आश्वासन मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की जिला अदालतों की बार एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। नयी दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव तरुण राणा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया कि चूंकि पुलिस आयुक्त कार्यालय से एक परिपत्र जारी किया गया है कि सभी आपराधिक मुकदमों में सभी पुलिस अधिकारी के लिए प्रत्यक्ष रूप से अदालतों में उपस्थित होंगे, इसलिए समन्वय समिति ने आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया है कि मांग के मान लिए जाने के मद्देनजर हड़ताल समाप्त की जा रही है।

चार सितंबर को समिति ने पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को लिखे गए पत्र की आलोचना की थी, जिसमें पुलिस द्वारा न्यायालयों में साक्ष्य प्रस्तुत करने के प्रस्तावित तरीकों के बारे में बताया गया था। इसने सोमवार से वकीलों की अनिश्चितकालीन एवं तीव्र हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा था कि यह अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के विपरीत है।

यह भी पढ़े: दिल्ली में आठ सितंबर से वकीलों की हड़ताल : समन्वय समिति का फैसला

उपराज्यपाल ने 13 अगस्त को इस मुद्दे पर एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी के वकील हड़ताल पर चले गए थे। यह प्रदर्शन 22 अगस्त को शुरू हुआ था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रतिनिधि के साथ एक बैठक की गई तथा दिल्ली पुलिस आयुक्त द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि अधिसूचना केवल सभी हितधारकों की राय लेने के बाद ही लागू की जाएगी जिसके कारण 28 अगस्त को विरोध-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button