बल्लेबाज ‘हार्ड लेंथ’ के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं कर रहे हैं : स्टेन

नयी दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि वर्तमान समय में बल्लेबाज ‘हार्ड लेंथ’ (सटीक लेंथ पर की गई गेंद) के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं कर रहे हैं तथा जोश हेज़लवुड और भुवनेश्वर कुमार ने सोमवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच में बल्लेबाजों की यह कमजोरी उजागर कर दी।

हेज़लवुड और भुवनेश्वर ने पहले चार ओवरों में छह विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली को 16.3 ओवरों में 75 रन पर आउट कर दिया और नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की। स्टेन ने कहा कि बल्लेबाज अब डरते नहीं हैं, लेकिन वह हेज़लवुड, भुवनेश्वर, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों की सही लेंथ पर की गई गेंदों का सामना करने के लिए पर्याप्त अभ्यास नहीं करते हैं।

स्टेन ने बल्लेबाजों की तकनीकी कमजोरी और डर को बताया कारण

स्टेन ने एक्स पर लिखा, ‘‘बल्लेबाज भुवी (भुवनेश्वर), हेज़लवुड, रबाडा और आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों से खौफ नहीं खाते लेकिन उनके मन में डर रहता है क्योंकि वे जानते हैं कि यह दिग्गज गेंदबाज कहां गेंदबाजी करने वाले हैं लेकिन वह इसकी पर्याप्त तैयारी नहीं करते हैं। उनके पास इस तरह की गेंदों का कोई जवाब नहीं होता है।’’

यह भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, सूर्यवंशी मेरे नए पसंदीदा बल्लेबाज

स्टेन ने कहा, ‘‘डर तकनीकी कौशल को लेकर है। इसमें अब बदलाव करना संभव नहीं है। देखते रहिए कि ये गेंदबाज अपना दबदबा बनाए रखते हैं। इसे ‘हार्ड लेंथ’ यूं ही नहीं कहा जाता।’’दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने स्टेन की टिप्पणी को बल्लेबाजी के नजरिए से समझाते हुए कहा कि बल्लेबाज इन गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर आक्रामक होकर नहीं खेलते हैं जिससे उनकी लेंथ बिगाड़ सके। गिब्स ने कहा, ‘‘कोई भी बल्लेबाज उनकी लेंथ बिगाड़ने और उन पर तेजी से रन बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है।’’(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button