भोपाल की लुटेरी दुल्हन..!!
(अपराध-कथा)
वैसे तो ये कोई पहला मामला नहीं है। अगर क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ऑफ इंडिया की सालोंसाल रिपोर्ट उठाकर देखें तो हर साल देश में ऐसी कई दुल्हनें अपराध की दुनिया को चौंकाती रहती हैं, जब वो शादी का झांसा देकर कई विवाह के ख्वाहिशमंद लोगों को ठगती रहती हैं, लेकिन यह एक ऐसी दुल्हन की कहानी है, जो विवाह करके दो-चार दिन या हफ्ते के भीतर गायब नहीं होती थी, कई-कई साल अपने पतियों के साथ रहती थी, यहां तक कि उनके बच्चे भी पैदा करती थी और फिर जोर का झटका धीरे-से देकर ऐसी खिसकती थी कि उसे न कहीं भगाने की जरूरत पड़ती और न कहीं छिपने की।
तथाकथित पति ही उसकी दुनिया से गायब हो जाते थे, लेकिन 37 वर्षीय हसीना बी ने अपनी पांचवीं शादी, जो उन्होंने 74 साल के बुजुर्ग रफीक उर्फ बड़े मियां से की थी, उस पर भारी पड़ गई और अंतत उसे पुलिस की हथकड़ियों के घेरे में आना पड़ा।
बहरहाल 27 साल की उम्र से अलग-अलग पुरुषों को शादी करके ठगने वाली हसीना 37 साल की उम्र में आखिरकार अपने गुनाहों की गिरफ्त में आई। ख़ैर, शुरुआत करते हैं कि हसीना बी की ये कहानी खत्म करने वाला एपीसोड कैसे शुरु हुआ। दरअसल एक दिन रफीक उर्फ बड़े मियां ने भोपाल के निसातपुरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखायी कि मैंने 74 साल की उम्र में एक 35 वर्षीय महिला हसीना से निकाह किया था। उसने खुद को कुंवारी बताया था। रफीक मियां के मुताबिक हसीना से उनकी मुलाकात अपनी एक रिश्तेदार के घर में गुना में हुई।
रफीक मियां के मुताबिक 74 साल की उम्र में उन्होंने दोबारा निकाह इसलिए किया, क्योंकि उम्र के इस पड़ाव में उनका कोई अपना नहीं था, जो उनकी देखभाल कर सके। इसलिए रफीक मियां के मुताबिक, मैंने सोचा कि हसीना जो खुद को कुंवारी बताती है और इन्हीं परिस्थितियों के कारण उसकी अभी तक शादी नहीं हुई। उसने मुझसे शादी करने की इच्छा जाहिर की, तो मैंने सोचा देख लेते हैं। उम्र के इस पड़ाव में मेरी देखरेख सही से हो जाएगी, लेकिन ये हसीन ख्वाब सिर्फ तीन महीने तक सही साबित हुआ।
शादी का जाल और बुढ़ापे में धोखा: तीन महीनों में 25 लाख की ठगी
गुना (मध्यप्रदेश) निवासी रफीक मियां ने साल 2023 में हसीना बी के साथ शादी की थी। रफीक मियां की पत्नी का इंतकाल हो चुका था, इसलिए वह हसीना बी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गये और भावनाओं में बहकर निकाह पढ़वा लिया। उस समय 35 साल की हसीना शादी के कुछ ही दिनों के भीतर रफीक मियां को बहला-फुसलाकर गुना से भोपाल ले आई और यहां दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करौंद में रहने लगे। रफीक मियां के मुताबिक शादी के कुछ ही दिनों बाद उसने मजबूत भूमिका बनाकर मुझसे धीरे-धीरे पैसे मांगने शुरु किये।

पहले उसने कहा कि कार मेरे नाम कर दो, जिससे कहीं आने-जाने में परेशानी न हो। इस तरह हसीना बी ने रफीक मियां की ओमनी गाड़ी अपने नाम करवा ली। फिर धीरे-धीरे शादी के तीन महीनों में ही उसने बड़े मियां के पास मौजूद कुल 25 लाख रुपये और सामान अलग-अलग तरीके से झटक लिया। जब रफीक मियां के पास कुछ नहीं बचा तो उसने न केवल उनसे मुंह मोड़ लिया, बल्कि घर से धक्के मारकर निकाल दिया, तब उन्हें पता चला कि बुढ़ापे में शादी का जो तोहफा उन्हें मिला था, वह धोखा साबित हुआ।
बहरहाल, यह अकेले रफीक मियां की कहानी नहीं है। इसके पहले साल 2018 में हसीना बी ने भोपाल के निवासी सनवर खान को भी ऐसा ही जोर का झटका-धीरे से दिया था। तब 29 साल की हसीना बी ने सनवर खान से शादी की और दो साल तक बकायदा पत्नी के रूप में उनके घर रही। उनसे दो बच्चे भी पैदा किए, लेकिन अंतत हसीना ने भोपाल के नारियल खेड़ा निवासी सरवर खान को भी दो सालों के बाद किनारे कर दिया।
दो बच्चों के बाद टाटा-बाय-बाय, दोस्त को भी बना लिया शिकार
सनवर खान और हसीना की मुलाकात भी सनवर की एक रिश्तेदार के घर में हुई थी। वहीं दोस्ती हुई, जो शादी में बदली, शादी के बाद दो बच्चे हुए। इन दो सालों में हसीना ने सनवर खान की पूरी प्रॉपर्टी और पेंशन के कागज अपने कब्जे में कर लिए। दो साल बाद सनवर को टाटा बाय-बाय कर दिया। जाते समय सनवर की पूरी कमाई, घर में मौजूद नकदी और कीमती सामान लेकर गई। वह कुछ कहने की हालत में नहीं थे, क्योंकि समाज में बहुत बदनामी हो रही थी। फिर दो बच्चे भी उससे उनके थे। अत लुट-पिटकर वह चुप्पी लगा गये।
उसके पहले ठगे जाने वालों में भोपाल के ही सागेर खान थे, जिन्होंने हसीना से 35 साल की उम्र में साल 2007 में शादी की थी। हसीना उनके साथ तीन साल रही और दो बच्चे पैदा किए, जिनमें एक बेटा अब 18 साल का है और एक बेटी 17 साल की। इन दोनों को शादी के तीन साल बाद सागेर खान की गोद में छोड़कर उनकी सारी संपत्ति यहां तक मकान के कागज भी अपने नाम कराकर हसीना उड़ गई थी। सनवर खान की तरह ही सागेर भी कुछ नहीं कर पाये थे, क्योंकि सारी गलती उन्हीं की थी। हसीना ने ऐसा कुछ भी नहीं किया था, जो गैरकानूनी हो। हसीना का तीसरा शिकार अभी तक अज्ञात है या वो जानबूझकर सामने नहीं आना चाहता। जबकि चौथा शिकार उसका वह दोस्त बल्कि इस ठगी का ब्लू प्रिंट बनाने वाला फरहान खान था, जिसके साथ मिलकर हसीना ने 18 साल पहले ठगी का यह धंधा शुरु किया था।
तब हसीना ने अपने सहयोगी फरहान खान को ही एक दिन ठगी का शिकार बना लिया था, जिसने उसको ठगी की पूरी विद्या सिखायी थी और जो शुरु में ठगी के इस पूरे नेटवर्क को नियंत्रित करता था। फरहान रायसेन जिले की फिजा कॉलोनी का रहने वाला है। हसीना ने उसी के साथ मिलकर अपने शिकार सनवर और सागेर को फांसा था, लेकिन कुछ दिन बाद हसीना ने फरहान को अपने जाल में फांसा लिया और अपने पहले पति की बेटी से झूठे आरोप लगवाकर उसे ब्लैकमेल करके 6 लाख रुपये वसूले। हालांकि फरहान पुलिस के पास नहीं गया। पुलिस को यह कहानी तब मालूम हुई, जब बड़े मियां अपना दुःखड़ा लेकर पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस ने उनके दुःखड़े के साथ-साथ हसीना बी की कारगुजारियों की कई गुत्थी खोली, उनमें ही एक फरहान की गुत्थी थी।
18 साल से प्रेमजाल की खिलाड़ी: जब धोखे को बना लिया पेशा
भोपाल पुलिस के मुताबिक हसीना बी भोपाल के जहांगीराबाद के इलाके की रहने वाली है। करीब 18 साल पहले उसने फंसाकर ठगने की पहली शादी की थी। तभी से वह कुछ-कुछ साल में लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें पूरी तरह से ठगकर छोड़ देती थी, लेकिन उसका काम इतने चाकचौबंद ढंग से होता था कि उसके विक्टिम कभी पुलिस के पास नहीं जाते थे, उन्हें पुलिस के पास जाने में अपनी तौहीन महसूस होती थी। मगर 75 वर्षीय बड़े मियां अपनी तौहीन की फा से ऊपर उठ चुके थे और जब हसीना बी की करतूत को लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो इस लुटेरी हसीना दुल्हन के कई काले चिट्ठे खोल दिए। पांच लोगों की पत्नी हसीना के कुल चार बच्चे है और एक बड़ी बहन है, जो गुना में रहती है। हसीना ने ठगी की और अब तक खूब ऐश वाली जिंदगी जी है। उसने अपनी बहन को भी खुशहाल रखा है। उसने अपने इन तथाकथित पतियों को ठगकर खूब सारी संपत्ति बना ली है और जमीन भी खरीदी है, लेकिन अंतत यह लुटेरी दुल्हन आज कानून के शिकंजे में पहुंच गई।
बहरहाल, यह अकेले रफीक मियां की कहानी नहीं है। इसके पहले साल 2018 में हसीना बी ने भोपाल के निवासी सनवर खान को भी ऐसा ही जोर का झटका-धीरे से दिया था। तब 29 साल की हसीना बी ने सनवर खान से शादी की और दो साल तक बकायदा पत्नी के रूप में उनके घर रही। उनसे दो बच्चे भी पैदा किए, लेकिन अंतत हसीना ने भोपाल के नारियल खेड़ा निवासी सरवर खान को भी दो सालों के बाद किनारे कर दिया।
सनवर खान और हसीना की मुलाकात भी सनवर की एक रिश्तेदार के घर में हुई थी। वहीं दोस्ती हुई, जो शादी में बदली, शादी के बाद दो बच्चे हुए। इन दो सालों में हसीना ने सनवर खान की पूरी प्रॉपर्टी और पेंशन के कागज अपने कब्जे में कर लिए। दो साल बाद सनवर को टाटा बाय-बाय कर दिया। जाते समय सनवर की पूरी कमाई, घर में मौजूद नकदी और कीमती सामान लेकर गई। वह कुछ कहने की हालत में नहीं थे, क्योंकि समाज में बहुत बदनामी हो रही थी। फिर दो बच्चे भी उससे उनके थे। अत लुट-पिटकर वह चुप्पी लगा गये।
लुटेरी दुल्हन की पूरी पटकथा: दोस्त को भी नहीं छोड़ा, कानून ने आखिर पकड़ा
उसके पहले ठगे जाने वालों में भोपाल के ही सागेर खान थे, जिन्होंने हसीना से 35 साल की उम्र में साल 2007 में शादी की थी। हसीना उनके साथ तीन साल रही और दो बच्चे पैदा किए, जिनमें एक बेटा अब 18 साल का है और एक बेटी 17 साल की। इन दोनों को शादी के तीन साल बाद सागेर खान की गोद में छोड़कर उनकी सारी संपत्ति यहां तक मकान के कागज भी अपने नाम कराकर हसीना उड़ गई थी। सनवर खान की तरह ही सागेर भी कुछ नहीं कर पाये थे, क्योंकि सारी गलती उन्हीं की थी। हसीना ने ऐसा कुछ भी नहीं किया था, जो गैरकानूनी हो।
हसीना का तीसरा शिकार अभी तक अज्ञात है या वो जानबूझकर सामने नहीं आना चाहता। जबकि चौथा शिकार उसका वह दोस्त बल्कि इस ठगी का ब्लू प्रिंट बनाने वाला फरहान खान था, जिसके साथ मिलकर हसीना ने 18 साल पहले ठगी का यह धंधा शुरु किया था। तब हसीना ने अपने सहयोगी फरहान खान को ही एक दिन ठगी का शिकार बना लिया था, जिसने उसको ठगी की पूरी विद्या सिखायी थी और जो शुरु में ठगी के इस पूरे नेटवर्क को नियंत्रित करता था।
फरहान रायसेन जिले की फिजा कॉलोनी का रहने वाला है। हसीना ने उसी के साथ मिलकर अपने शिकार सनवर और सागेर को फांसा था, लेकिन कुछ दिन बाद हसीना ने फरहान को अपने जाल में फांसा लिया और अपने पहले पति की बेटी से झूठे आरोप लगवाकर उसे ब्लैकमेल करके 6 लाख रुपये वसूले। हालांकि फरहान पुलिस के पास नहीं गया। पुलिस को यह कहानी तब मालूम हुई, जब बड़े मियां अपना दुःखड़ा लेकर पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस ने उनके दुःखड़े के साथ-साथ हसीना बी की कारगुजारियों की कई गुत्थी खोली, उनमें ही एक फरहान की गुत्थी थी।
भोपाल पुलिस के मुताबिक हसीना बी भोपाल के जहांगीराबाद के इलाके की रहने वाली है। करीब 18 साल पहले उसने फंसाकर ठगने की पहली शादी की थी। तभी से वह कुछ-कुछ साल में लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें पूरी तरह से ठगकर छोड़ देती थी, लेकिन उसका काम इतने चाकचौबंद ढंग से होता था कि उसके विक्टिम कभी पुलिस के पास नहीं जाते थे, उन्हें पुलिस के पास जाने में अपनी तौहीन महसूस होती थी। मगर 75 वर्षीय बड़े मियां अपनी तौहीन की फा से ऊपर उठ चुके थे और जब हसीना बी की करतूत को लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो इस लुटेरी हसीना दुल्हन के कई काले चिट्ठे खोल दिए। पांच लोगों की पत्नी हसीना के कुल चार बच्चे है और एक बड़ी बहन है, जो गुना में रहती है। हसीना ने ठगी की और अब तक खूब ऐश वाली जिंदगी जी है। उसने अपनी बहन को भी खुशहाल रखा है। उसने अपने इन तथाकथित पतियों को ठगकर खूब सारी संपत्ति बना ली है और जमीन भी खरीदी है, लेकिन अंतत यह लुटेरी दुल्हन आज कानून के शिकंजे में पहुंच गई।
(समाप्त)
रमेश आजाद
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।