बायोटेक तेलंगाना सरकार की रणनीतिक प्राथमिकता : जयेश रंजन
हैदराबाद, विशेष परियोजनाओं और निवेश प्रकोष्ठ (स्पीड) के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने कहा कि बायोटेक्नोलॉजी तेलंगाना सरकार की रणनीतिक प्राथमिकता रही है। पिछले 25 वर्षों से आईकेपी इस क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आईकेपी नॉलेज पार्क में वार्षिक नवाचार सम्मेलन आईकेएमसी के 19वें संस्करण का औपचारिक उद्घाटन जयेश रंजन और स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज और क्रिस्परबिट्स के सह-संस्थापक प्रो. विजय चंद्रु ने किया।

अवसर पर टेकएक्स द स्टार्टअप इनोवेशन शोकेस का शुभारंभ हुआ, जिसमें 150 नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स ने अत्याधुनिक तकनीकों और बाजार के लिए तैयार समाधानों का प्रदर्शन किया। जयेश रंजन ने कहा कि टेकएक्स शोकेस स्टार्टअप्स को फंडिंग, दृश्यता और सहयोग के अवसर प्रदान कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली बनने में सहायता कर रहा है। सरकार रणनीतिक रूप से बॉयोटेक को प्रोत्साहित कर रही है।
प्रो. विजय चंद्रु ने कहा कि बायोटेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स ऐसे नवाचारों पर काम कर रहे हैं, जो समाज में वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं। यह मंच उनके कार्यों की क्षमता और प्रभाव को सामने लाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। बायोटेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स ऐसे नवाचारों पर काम कर रहे हैं, जो समाज में वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं। यह मंच इस क्षेत्र में उभरते हुए कार्यों और उनकी संभावनाओं को उजागर करता है।
आईकेपी द्वारा नवाचार स्टार्टअप्स में निवेश की घोषणा
आईकेएमसी के दौरान आईकेपी ने नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए कई रणनीतिक निवेशों की घोषणा की गयी। प्रोजेन फूड्स स्टार्टअप में आईकेपी फ्यूचर फॉरवर्ड फंड के माध्यम से 1 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा आईकेपी फ्यूचर स्टार्स अवॉर्ड्स के तहत पाँच युवा नवप्रवर्तकों सबटलबोटिक प्राइवेट लिमिटेड, वासुदेवा इनोवेशन्स, एल्गेविटी, एवोक्सिया लैब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और जीवीए हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड प्रत्येक को 5 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें… पॉलीसोम्नोग्राफी तथा निद्रा संबंधी श्वास विकारों पर सम्मेलन आयोजित
इन स्टार्टअप्स का चयन विशेषज्ञों और निवेशकों की ज्यूरी द्वारा प्रतिस्पर्धी पिच सत्र के आधार पर किया गया। सम्मेलन में नवप्रवर्तकों, निवेशकों, विचार नेताओं और नीति-निर्माताओं ने इस पर मंथन किया कि राष्ट्र और संगठन कैसे टेक्नोलॉजी संप्रभुता, रणनीतिक आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग के प्लेटफॉर्म विकसित कर सकते हैं, ताकि बदलते वैश्विक परिदृश्य में नवाचार को नई दिशा दी जा सके।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



