बीआईएस का दो दिवसीय कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ad

हैदराबाद, नियंत्रण कर्मियों हेतु ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस), विजयवाड़ा शाखा कार्यालय ने आज विशाखापट्टनम के होटल ग्रीनपार्क में आईएस 14543:2024-पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के गुणवत्ता नियंत्रण कर्मियों के लिए दो दिवसीय कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम बीआईएस-प्रमाणित कंपनियों के क्यूसी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया, जिसका उद्देश्य संशोधित मानक की समझ और कार्यान्वयन को बढ़ाना था।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्घाटन उप महानिदेशक, बीआईएस दक्षिण क्षेत्र व वैज्ञानिक-जी प्रवीण खन्ना ने किया। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भूमिका को उत्पाद गुणवत्ता और संचालन क्षमता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बीआईएस के 2025-26 के दौरान पूरे भारत में लगभग 420 कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता को साझा किया।

मुख्य सत्रों का संचालन दुर्गम विवेक वर्धन रेड्डी, वैज्ञानिक-सी और उप निदेशक, बीआईएस विजयवाड़ा ने किया। उन्होंने भारतीय मानक आईएस 14543:2024 पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संवादात्मक चर्चाओं और प्रतिभागियों के सवालों के माध्यम से उन्होंने अनुपालन और व्यावहारिक कार्यान्वयन के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की। प्रतिभागियों को मानक की उपयोगिता और प्रभावशीलता को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पढ़ें… एसबीआई ने जीएचएमसी को दान किये 10 वाहन

कार्यक्रम में 20 से अधिक बीआईएस-प्रमाणित कंपनियों के गुणवत्ता प्रभारी पेशेवरों ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर संयंत्र का दौरा कराया जाएगा, जहाँ आईएस 14543:2024 के अनुसार विभिन्न परीक्षणों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों ने बीआईएस विजयवाड़ा को इस आयोजन के लिए सराहा और खुले मंच पर भारतीय मानकों की चर्चा के लिए आभार जताया। कार्यक्रम ने उद्योग सहयोग को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने में बीआईएस की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button