तेलंगाना और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा की सरकार-किशन रेड्डी

हैदराबाद, केंद्रीय खान मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने दावा कि किया तेलंगाना और तमिलनाडु में भाजपा की सरकार बनेगी और पूरे दक्षिण में भाजपा की सत्त्ता होगी।

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने विजयवाड़ा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती उपलक्ष्य में आयोजित बुद्धिजीवियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत जल्द दक्षिण भारत के सभी राज्यों में भी सत्ता में आएगी। तमिलनाडु और तेलंगाना में भाजपा की सरकारें बनेंगी। देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किये जा रहे विकास कार्यों से लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से बड़ी प्रतिष्ठा के साथ अम्बेडकर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा ने केवल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाने के बजाय इसका 10 दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया। विजयवाड़ा में इसी के अंतर्गत बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

तेलंगाना में भाजपा के सरकार बनाने की संभावनाएं

अंबेडकर का जन्म एक दलित समुदाय में हुआ था। उन्हें कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ा। अपने छात्र जीवन से ही उन्हें अनेक अपमानों का सामना करना पड़ा। उन्होंने एक प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में अपने को स्थापित किया और इसके लिए उन्हें कई प्रकार की लड़ाइयाँ लड़नी पड़ीं। दलित और कमजोर वर्गों में जागरूकता लाने के लिए अंबेडकर ने अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

कम्युनिस्ट विचारधारा को अस्वीकार करने के कारण अंबेडकर को पराजित करने और अपमानित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू ने अंबेडकर को सांसद के रूप में चुनाव लड़ने पर हराने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। कांग्रेस के अभियान को पराजित करने और उसे संसद में भेजने में बुद्धिजीवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस ने ऐसा व्यवहार किया जिससे अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान का अपमान हुआ है। सत्ता बने रहने और कांग्रेस को लाभ पहुंचाने के लिए संविधान में परिवर्तन किया गया। कांग्रेस राजनीतिक संकट पैदा करने के लिए आपातकाल लगाया गया।

कांग्रेस ने अंबेडकर को देश के पहले कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। हर कदम पर अंबेडकर को अपमानित किया गया। अंबेडकर ने अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद देश मजबूत एकजुट करने के प्रयास जारी रखे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री चुने गए तो उन्होंने अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और संसद में प्रवेश किया। भाजपा सरकार अंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप काम कर रही है। भविष्य में भी मोदी सरकार संविधान को मजबूत बनाने के लिए काम करेगी। संविधान का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। जिस स्थान पर अंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया, उसका सुन्दर तरीके से जीर्णोद्धार किया गया है। जिन स्थानों पर अंबेडकर का जन्म हुआ, उन्हें पंचतीर्थ के नाम से बनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी को संसद में अंबेडकर का चित्र स्थापित करके उन्हें सम्मानित करने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में संसद भवन में कई मूर्तियां स्थापित की गयी, लेकिन संविधान निर्माता अंबेडकर का चित्र नहीं लगाया गया। कांग्रेस ने देश के प्रति उनकी सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न न देकर अंबेडकर का अपमान किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आज प्रधानमंत्री मोदी अंबेडकर की विचारधारा और प्रेरणा से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें हैदराबाद एयरपोर्ट को एसीए स्तर 5 कार्बन मान्यता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button