भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया रामचंदर राव का जन्मदिन

Ad

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विशेष रूप से पार्टी मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर और अन्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। सिकंदराबाद के तारनाका स्थित वेल्फेयर असोसिएशन हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं के समन्वय से निशुल्क नेत्र जांच और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाते हुए रामचंदर राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ. एन. गौतम राव, प्रदेश सचिव ओ. श्रीनिवास रेड्डी, मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी एन.वी. सुभाष, वरिष्ठ नेता मनोहर रेड्डी सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में स्वगणना का शुभारंभ करते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला

इस बीच, अपने तिरुमला तिरुपति दौरे से रामचंदर राव ने शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रमों की सराहना की। देर शाम उनके हैदराबाद लौटने पर शमशाबाद स्थित एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम की व्यवस्था की गई। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी, बैंडबाजे के साथ अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button