पुस्तकें
पुस्तकें सबसे अच्छी मित्र हैं
तन्हाई का नहीं होने देती एहसास
मार्गदर्शक होती अनोखी
राह बनाती आसान
बिन पुस्तक जीवन नहीं
पुस्तकें हैं जीवन ढाल
अनुभवी ख़जानों से भरी
पढ़ने की आदत डालो
पुस्तकें अमर करती इतिहास
भारतीय ग्रंथ अनमोल है
समाया जिनमें जीवन सार
शब्द-शब्द के गहरे अर्थ
पढ़ते रहो बारंबार
पुस्तकें ग्रंथ गागर में सागर
शब्दों में अर्थ छिपे विशाल
है कितनी विचित्र बात
चंद पन्नों में समा जाए काल
पुस्तकें हैं तो काल पहचान
वरना अधूरा रह जाता ज्ञान।।
यह भी पढ़े: वो किताब-सी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



