एचसीए ए डिवीजन लीग में बडिंग स्टार ने एसबीआई को हराया
हैदराबाद, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज यश गुप्ता तथा जयराम कश्यप की लाजवाब शतकीय पारियों की बदौलत बडिंग स्टार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को 9 विकेटों के अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन ए डिवीजन एक दिवसीय लीग कम नॉकआउट के तहत खेले गए मैच में हराया।





यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों पर एचसीए द्वारा आयोजित उक्त लीग के एक मैच में बडिंग स्टार की टीम ने एसबीआई को 9 विकेटों के बड़े अंतर से मात दी। एसबीआई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवरों मे 312 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें डैरिक प्रिन्स ने 134 तथा आकाश भंडारी ने 113 रनों के शतक ठोके। बडिंग स्टार की टीम ने मात्र 43.3 ओवरों में एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें जयराम कश्यम ने 110 तथा यश गुप्ता ने नाबाद 159 रनों की शतकीय पारियाँ खेलकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें… एवरग्रीन ने दयानंद को दी मात
अन्य मैचों में एवरग्रीन ने बालाजी को, स्पोर्टिंग एकादश ने जेमिनी फ्रेंड्स को, जय हनुमान ने आर. दयानंद को हराया। एचसीए सी डिवीजन एक दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के तहत खेले गए मैचों में महेश सीसी ने श्री श्याम को, चम्स एकादश ने पीपीएमसीसी को हराया। एचसीए बी डिवीजन 2 दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के मैचों में मेदक ने सिकन्दराबाद नवाब्स को, सीसीओडी ने नलगोंडा को हराया। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





