यूएई से प्रत्यर्पण के बाद सीबीआई ने किया कमलेश पारेख को गिरफ्तार

नई दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2,672 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी के दस साल पुराने मामले में वांछित भगोड़े कमलेश पारेख को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता स्थित श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड के खिलाफ दर्ज बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित पारेख को शुक्रवार को यूएई से प्रत्यर्पित किया गया था।

सीबीआई ने 2016 में कंपनी और अन्य के खिलाफ 25 बैंकों के एक संघ से 2,672 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया था। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जाँच शुरू होने के बाद से फरार कंपनी के प्रमोटर पारेख के खिलाफ एजेंसी ने 31 दिसंबर, 2022 को आरोपपत्र दाखिल किया था।

यह भी पढ़े : कोच्चि : पीएफआई केस में आरोपी की जमानत खारिज

बयान में कहा गया है कि उसके खिलाफ 2019 में अनिश्चितकालीन गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जबकि 2024 में इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। यूएई के प्राधिकारियों ने उक्त नोटिस के आधार पर उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button