चंद्रशेखर और प्रशांत की जोड़ी अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

न्यूयॉर्क, अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने यहां अमेरिका के क्रिश्चियन हैरिसन और इवान किंग की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को तीन सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

https://twitter.com/India_AllSports/status/1961651337147670698

चंद्रशेखर और प्रशांत ने अपनी शानदार सर्विस के दम पर एक घंटे 42 मिनट में 3-6, 6-3, 6-4 से जीत हासिल की। चंद्रशेखर और प्रशांत का मुकाबला दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के जॉन-पैट्रिक स्मिथ और ब्राजील के फर्नांडो रोम्बोली से होगा।

यह भी पढ़े : सिंधू की विश्व चैम्पियनशिप मेंछ पदक की उम्मीद टूटी

रित्विक बोल्लीपल्ली और एन बालाजी की एक अन्य भारतीय जोड़ी यहां अपने पहले दौर के मैच में हार गई। भारतीय जोड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें बार्ट स्टीवंस और वासिल किर्कोव के खिलाफ 6-3, 6-7(10), 4-6 से हार का सामने करना पड़ा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button