छत्तीसगढ़ सुकमा मुठभेड़ : पुलिस और माओवादियों में आमना-सामना

छत्तीसगढ़, मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की एक जंगल से ढंकी पहाड़ी पर तब गोलीबारी शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी।

इस अभियान में राज्य पुलिस की विशेष कार्य बल, जिला रिजर्व गार्ड और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे, जो सोमवार को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुरू किया गया था।

यह भी पढ़े: हिमाचल के मंडी में बाढ़ का कहर : तीन की मौत, एक लापता

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 225 माओवादी मारे जा चुके हैं। इनमें से 208 माओवादी बस्तर संभाग में मारे गए हैं, जिसमें बीजापुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button