सामान्य ट्रैफिक में हवाई अड्डे से घर पहुँचे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, कहते हैं गरजने वाले बादल बरसते नहीं, लेकिन आज कुछ-कुछ बरसे भी। बात मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के काफिले की है, जो आज सामान्य ट्रैफिक का सामना करते हुए शमशाबाद हवाई अड्डे से जुबली हिल्स स्थित घर पहुँचा।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दिल्ली दौरा समाप्त कर आज हैदराबाद पहुंचे। शमशाबाद एयरपोर्ट से अपने आवास तक मुख्यमंत्री का काफिला सामान्य ट्रैफिक में ही चला। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले के लिए शहर में वाहनों को रोकने पर पुलिस के उच्च अधिकारियों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को सड़कों पर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इसी के तहत काफिला गुजरने के दौरान ट्रैफिक को पूरी तरह बंद नहीं किया गया, बल्कि ट्रैफिक पुलिस ने सिंगल लाइन में वाहनों की आवाजाही जारी रखी।

उल्लेखनीय है कि कभी कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी ने भी कुछ दिन के लिए ऐसा किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उनकी बात को अनसुना कर दिया। अब देखा यह जाएगा कि रेवंत रेड्डी की बात सुरक्षा तंत्र कब तक स्वीकार करता है और सामान्य लोगों को कब तक असुविधा से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़े100 साल तक जंगलराज नहीं भूलेगी जनता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button