बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद, राज्य की सूर्यापेट पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 बच्चों को बचाने में सफलता प्राप्त की, साथ ही 18 आरोपियों को भी दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश भर में फैला गिरोह निसंतान दंपति की खोज में रहता था। वे इस तरह के दंपतियों से संपर्क कर नवजात बच्चा उपलब्ध कराने के बदले में 3 से 7 लाख रुपये में सौदा तय करते थे। अग्रिम राशि मिलते ही वे अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर नवजात बच्चों को उपलब्ध भी करवा रहे थे।

10 बच्चों को बचाया गया, 18 गिरफ्तार

इसी दौरान, विश्वस्त सूत्रों के जरिए रैकेट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि गिरोह द्वारा इस तरह करीब 28 बच्चों को निसंतान दंपतियों को बेचा गया, जिसमें से 10 बच्चों को वापस बरामद करते हुए बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों के हवाले किया गया। पुलिस इस मामले की संपूर्ण जांच के लिए 2 विशेष टीमों का गठन करते हुए रणनीति के तहत जांच को आगे की दिशा दे रही है।

यह भी पढ़ेंराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किए

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button