हैदराबाद में कॉलेज छात्रा ने किया आत्मदाह

हैदराबाद, मल्काजगिरी के मीरपेट थाना परिधि में बी.टेक छात्रा ने स्वयं को जलाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि न्यू मारुति नगर, बड़ंगपेट निवासी कीर्ति (21) एमजीआईटी कॉलेज में बी.टेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

आज शाम कॉलेज से लौटने के बाद कीर्ति ने अपने शरीर पर डीजल उंडेलकर खुद को जला लिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कीर्ति के भाई नागराज की शिकायत पर मौके पर पहुँची पुलिस ने कीर्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। आत्महत्या के ठोस कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े: मानव अधिकार आयोग कार्यालय के समक्ष महिला ने किया आत्महत्या प्रयास

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button