प्रेमी के सेलफोन रिचार्ज न करवाने पर कर ली खुदकुशी

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र जीडिमेट्ला थाना परिधि में एक विवाहिता ने प्रेमी द्वारा सेलफोन रिचार्ज न करने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि प्रशांत नगर, कुतबुल्लापुर निवासी किरणमई ने वर्ष 2015 के दौरान प्रेम विवाह रचाया था और विवाह के बाद उसे एक लड़का हुआ।

विवाह के कुछ दिन बाद मतभेद के चलते किरणमई अपने पति से अलग हो गई और अपने पुत्र को अपने माता-पिता के पास छोड़ दिया। पिछले 4 वर्ष पूर्व उसने कुकटपल्ली के ब्यूटीपार्लर में ब्यूटीशियन का कोर्स पूरा किया। इसके बाद वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। इस दौरान उसी कंपनी में कार्य करने वाले वेंकटेश उर्फ चंदू से उसकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बन गया।

दोनों सहजीवन करते हुए पिछले एक वर्ष से प्रशांतनगर में रह रहे थे दो दिन पूर्व किरणमई के सेलफोन का रिचार्ज खत्म हो गया और उसे वेतन प्राप्त नहीं हुआ था। इस कारण उसने वेंकटेश को सेलफोन रिचार्ज करने के लिए कहा। वेंकटेश ने सेलफोन रिचार्ज नहीं करवाया। इस कारण शुक्रवार को इस मामले को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वेंकटेश के घर से जाने के बाद घर पर अकेली किरणमई ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button