प्रजावाणी में शिकायतों की भरमार, अतिक्रमण पर हंगामा

Ad

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद के तीनों नगर निगमों में प्रजावाणी कार्यक्रम के दौरान शिकायतों का अंबार लगा रहा। सर्वाधिक 62 शिकायतें जीएचएमसी परिधि से, जबकि 43 शिकायतें साइबराबाद और 27 शिकायतें मल्काजगिरी नगर निगम परिधि से प्राप्त हुईं।

जीएचएमसी मुख्य कार्यालय में प्रजावाणी कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त आर.वी. कर्णन सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने जन शिकायतें सुनीं। इनमें अतिरिक्त आयुक्त सत्यनारायण, एन. रवि किरण, मुख्य अभियंता सहदेव रत्नाकर, सीसीपी के. श्रीनिवास, भूमि अधिग्रहण अधिकारी रमा देवी एवं अन्य अधिकारी शामिल थे। मुख्यालय में जहाँ 35 लोगों ने शिकायतें कीं, वहीं शमशाबाद ज़ोन से 12, राजेंद्रनगर ज़ोन से 2, चारमीनार ज़ोन से 1, गोलकोंडा ज़ोन से 2, खैरताबाद ज़ोन से 1 तथा सिकंदराबाद ज़ोन से 9 शिकायतें प्राप्त हुईं।

साइबराबाद नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों ने लोगों से शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाएगा। यहां 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें टाउन प्लानिंग विभाग से सर्वाधिक 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इंजीनियरिंग विभाग से 7 तथा अन्य शिकायतें तालाबों के रखरखाव, स्वच्छता एवं राजस्व विभाग से संबंधित थीं। सीएमसी आयुक्त सृजना ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर नागरिकों से सीधे संवाद किया।

विभागों के बीच समन्वय से काम करने पर जोर

प्रत्येक शिकायत की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित विभागों को शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से काम करने के निर्देश दिये। इसके अलावा मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी ने तारनाका स्थित मुख्य कार्यालय में प्रजावाणी कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनीं। आयुक्त ने नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएँ और आवेदन प्राप्त किए।

Ad

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। इस कार्यक्रम के दौरान कुल 27 आवेदन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें आयुक्त ने संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए निर्देश जारी किए। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और उनके निवारण तक निरंतर निगरानी की जाएगी। यहाँ भी सर्वाधिक 17 शिकायतें टाउन प्लानिंग विभाग से संबंधित थीं।

यह भी पढ़ें… 2029 में भी बीआरएस को हरायेंगे : रेवंत रेड्डी

धमका रहे हैं अतिक्रमण वाले !

हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी हैद्रा के प्रजावाणी कार्यक्रम में आज अमीनपुर के कुछ निवासियों ने शिकायत की कि सरकारी भूमि का अतिक्रमण करने वाले मुकीम व साथी उन्हें धमकियाँ दे रहे हैं। प्रजावाणी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने बताया कि आज अमीनपुर के लोगों ने शिकायत की कि मुकीम के अनुयायियों ने भरोसा दिलाकर 70 गज के प्लॉट बेचे। उन्हें यह नहीं बताया गया कि यह सरकारी जमीन है। साथ ही कहा गया कि खाली जगह ना छोड़ना, तुरंत घर बना लेना। अब जब हैद्रा की कार्रवाई वहाँ हुई है तो लोग उनसे अपने पैसे वापस माँग रहे हैं, जिस पर उन्हें धमकाया जा रहा है।

हैद्रा आयुक्त ने बताया कि आज सैकड़ों लोगों ने नोटरी एग्रीमेंट दिखाते हुए उनके साथ न्याय की गुहार की है। लोगों ने बताया कि मुकीम के अनुयायियों के रूप में अलग-अलग नामों से एग्रीमेंट और नोटरी बनाकर जमीनें बेची गयीं। ज़मीन खरीदने वालों में अधिकतर मज़दूर पेशा लोग हैं। प्रजावाणी कार्यक्रम में मिलीं शिकायतों में सरकारी जमीनों, सीलिंग युक्त भूमि, असाइन की गई जमीनों पर कब्जे किये जाने की सूचनाएं शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button