केटीआर-हरीश पर कांग्रेस का तीखा वार, सियासत गरमाई

हैदराबाद, सरकारी सचेतक बल्मूरी वेंकट ने आरोप लगाया कि हैम रोड्स के लिए टेंडर डालने वाले ठेकेदारों को बीआरएस नेता हरीश राव और केटीआर ब्लैकमेल कर रहे है। उन्होंने शनिवार को काविद कार्यालय में एमएलसी अद्दंकि दयाकर के साथ मीडिया प्रतिनिधियों से बात की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार की मनमानी के कारण ठेकेदार काम करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

बल्मूरी वेंकट ने बताया कि नियमों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस नेताओं को स्वार्थी हितों के अलावा जनता की समस्याओं की परवाह नहीं है। बीआरएस नेता विभिन्न विभागों और परियोजनाओं पर अनावश्यक आरोप लगाकर ठेकेदारों को डराने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने टिप्पणी की कि केटीआर और हरीश राव ब्लैकमेल के ब्रांड एंबेसडर बन गये हैं। वेंकट ने आरोप लगाया कि दोनों

राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए बयानबाज़ी तेज

केवल अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। केसीआर के दस साल के शासनकाल में ब्लैकमेल कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने वाले बीआरएस नेता आज भी ऐसा ही करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि अगर हरीश राव सच में ईमानदार हैं, तो वह यह शपथ लें कि उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कल्वकुंटला परिवार के चार नेताओं की हर कार्रवाई के पीछे आर्थिक लाभ ही होता है।

यह भी पढ़े : अगले 20 सालों तक कांग्रेस को वोट नहीं देगी जनता : केटीआर

बल्मूरी वेंकट ने आलोचना की कि तेलंगाना आंदोलन के समय जिस तरह ब्लैकमेल किया गया था, वैसे ही अब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बीआरएस नेता जनता की समस्याओं पर लड़ते हैं, तो हम उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाएँगे। वे हर किसी से मिलकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि अगर बीआरएस नेता इस तरह अनाप-शनाप बयान देते रहेंगे, तो जनता ही उन्हें सबक सिखाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button