9 दिसंबर, 2027 तक पूरा हो एसएलबीसी का निर्माण : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक केनाल (एसएलबीसी) के निर्माण कार्यों को तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें एक दिन की भी देरी नहीं होनी चाहिए। यह सुरंग परियोजना न केवल फ्लोरोसिस प्रभावित नलगोंडा जिले के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सलाह दी कि इन कार्यों को योजना के अनुसार अत्यंत कुशलता से किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने एसएलबीसी को 9 दिसंबर, 2027 तक पूरा करने और उसी दिन इसे तेलंगाना की जनता को समर्पित करने की समय सीमा तय की। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रीन चैनल के माध्यम से एसएलबीसी कार्यों के लिए धन उपलब्ध कराने तैयार है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

इसमें विश्व स्तरीय अत्याधुनिक तकनीकी विशेषज्ञता के साथ कार्यों को लागू करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को अतीत की गलतियों और कमियों को दोहराने से बचने और आगे बढ़ने के लिए सबसे सुरक्षित उपाय करने की सलाह दी गई। उन्होंने आदेश दिया कि सर्वेक्षण के साथ कार्य पूरा होने तक अपने क्षेत्र की विशेषज्ञ सभी एजेंसियों की सलाह और सुझावों के साथ युद्धस्तर पर कार्य जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उनकी भागीदारी के साथ कार्य युद्धस्तर पर जारी रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… 7 सितंबर को दिखेगा ब्लड मून चंद्रग्रहण

एसएलबीसी कार्यों पर सीएम की सख्त निर्देशात्मक बैठक

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि एसएलबीसी कार्यों की बहाली के लिए सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएँगी। उन्होंने वन, ऊर्जा और सिंचाई विभागों के समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य सचिव को एसएलबीसी बहाली कार्यों के लिए सभी आवश्यक अनुमति और निर्णय लेने के लिए 15 सितंबर तक मंत्रिमंडल की बैठक बुलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी मुद्दों को हल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की अनुमति पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया। उन्होंने एसएलबीसी कार्यों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति करने, सुरंग खुदाई में सिंगरेणी विशेषज्ञों की सेवाओं का उपयोग करने के आदेश दिया। उन्होंने कहा कि एसएलबीसी एक ड्रीम प्रॉजेक्ट है, जिसका तेलंगाना की जनता वर्षों से इंतजार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में एसएलबीसी को निर्धारित समय में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि काम सुरंग के इनलेट और आउटलेट तरफ से किया जाए।

बैठक में सिंचाई प्रधान सचिव राहुल बोज्जा, विशेष सचिव प्रशांत जीवन पाटिल, सलाहकार आदित्य दासनाद, सरकारी सलाहकार भारतीय सेना के सेवानिवृत्त इंजीनियर इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, भारतीय सेना के विशेष सचिव कर्नल परीक्षित मेहरा, मुख्य वैज्ञानिक एचवीएस सत्यनारायण, जीएसआई के उप महानिदेशक केवी मारुति, निदेशक शैलेंद्र कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button