ठाणे में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक दंपति की मौत
ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार सुबह एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कलवा इलाके में सुबह सात बजकर 25 मिनट पर हुई।
पुलिस के अनुसार, दंपति का हाल में विवाह हुआ था और दोनों बैंक कर्मचारी थे। उसने बताया कि वे डोंबिवली जा रहे थे तभी एक कंटेनर ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े : पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी
पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने बताया कि राहगीरों ने ट्रक चालक शिव बहादुर को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और उसे कलवा पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






