हिन्दू सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

हैदराबाद, भाग्यनगर पुरोहित ब्राह्मण संघ अध्यक्ष आचार्य गोविन्द राजू कुंभारे महाराज द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन श्री जंगल विठोबा मंदिर, गौलीगुड़ा में अध्यक्ष बृजेश कुमार की उपस्थिति में किया गया।

अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तेलंगाना प्रदेश संस्कृति के अध्यक्ष वेदमूर्ति नरेन्द्र कापरे गुरुजी ने सभा को संबोधित किया। प्रधान वक्ता आयुष नडिमपल्ली (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, दक्षिण भारत मुख्य प्रचारक), महिला वक्ता नंदावती भोंसले, परेश रावल, विंध्याचल ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष रामशिरोमणि तिवारी, अवधेश द्विवेदी, रामपाल पाण्डेय, शिवनारायण त्रिपाठी, गोपाल महाराज, जगदीश शर्मा, पूर्व पार्षद शंकर यादव, वी. पांडू यादव, किशन यादव, भंवरलाल आशीष व्यास व अन्य उपस्थित थे। सभा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

यह भी पढ़ें… श्री अजित पार्श्व युवा संगठन ने किए सेवा कार्यक्रम

अवसर पर अन्नपूर्णा कुम्हारे सविता की महिला टीम द्वारा प्रस्तुति दी गयी। कलाकारों द्वारा कथक, कुचिपुड़ी, मलयालम नृत्य, बतुकम्मा आदि की प्रस्तुतियाँ दी गयीं। सभा में विशेष रूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी पूर्ण होने पर अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button