साइबर मल्काजगिरी अपराध पुलिस ने सुलझाए 6 मामले

हैदराबाद, मल्काजगिरी की साइबर अपराध पुलिस ने पिछले सप्ताह (29 मार्च से 4 अप्रैल तक) साइबर अपराध की 6 घटनाओं को सुलझाकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अदालती आदेश के चलते साइबर ठगी के पीड़ितों में 15,61,178 रुपये लौटाए गए।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि साइबर अपराध पुलिस ने पूँजी निवेश फ्रॉड के पाँच मामले और डिजिटल अरेस्ट के एक मामले को सुलझाया। पूँजी निवेश फ्रॉड के 5 मामलों में 12 आरोपियों को और डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 2.5 लाख रुपये की पूंजी निवेश के मामले में खम्मम निवासी शेख अकबर को गिरफ्तार किया गया। डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के तहत 80.50 लाख रुपये की ठगी को अंजाम देने की घटना को सुलझाते हुए पुलिस ने गोलकोंडा निवासी मो. इजाज उल हक को गिरफ्तार किया।

यह भी पढे़: सीआईडी से साइबराबाद पुलिस को मिले दो नए स्निफर डॉग, के-9 स्क्वाड की बढ़ी ताकत

इसके अलावा पूँजी निवेश फ्रॉड से संबंधित चार मामलों को सुलझाते हुए पुलिस ने सूर्यापेट निवासी येमिल्ला विनोद, पूर्वी गोदावरी ज़िला निवासी गंधम चित्रा जैकोब, कोनसीमा ज़िला आंध्र प्रदेश निवासी कडाली रेवंत कुमार, नरसापुर निवासी केता विद्याचरण, भीमावरम निवासी कोलानटी शिवा वर्मा, मोगलतूरु निवासी मयबत्तुला पवन, पश्चिम गोदावरी ज़िला ज़िला निवासी मुदुनूरि शिवा, नरसापुरम निवासी कडाली चंद्रशेखर, भीमावरम निवासी मुदुनूरि कार्तिकेय वर्मा और पश्चिम गोदावरी ज़िला निवासी एन. शिवा को गिरफ्तार किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button