दबंग दिल्ली ने पुनेरी पल्टन को हराकर प्रो कबड्डी लीग 12 का खिताब जीता

नयी दिल्ली, दिल्ली के खेल प्रेमियों के लिए शुक्रवार की रात यादगार बन गई जब प्रो कबड्डी लीग के 12वें सत्र के फाइनल में घरेलू टीम दबंग दिल्ली ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। रोमांच, संघर्ष और जोश से भरे इस मुकाबले में दिल्ली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़ी टीमों के दबाव में भी चैंपियन की तरह खेलना जानती है।

दबंग दिल्ली ने शुक्रवार को यहां खचाखच भरे घरेलू दर्शकों के सामने पुणेरी पल्टन पर 31-28 से रोमांचक जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सत्र का खिताब जीत लिया। यह उनका दूसरा पीकेएल खिताब था। इससे पहले आठवें सत्र में भी उन्होंने खिताब जीता था जब वर्तमान मुख्य कोच जोगिंदर नरवाल उनके कप्तान थे।

Ad

यह भी पढ़े : प्रो कबड्डी लीग : पटना पाइरेट्स ने बुल्स को 46–37 से हराया

दबंग दिल्ली इस तरह दूसरे सत्र (में यू मुम्बा के अपने घर पर ट्रॉफी जीतने) के बाद अपने ही घर में ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। इस बीच फजल अत्राचली भी पीकेएल के इतिहास में सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी बन गए। नीरज नरवाल और अजिंक्य पवार ने क्रमशः आठ और छह अंकों के साथ रेडिंग इकाई का नेतृत्व किया। पुणेरी पल्टन के लिए आदित्य शिंदे ने एक सुपर 10 और अभिनेश नादराजन ने चार टैकल पॉइंट बनाए जो बेकार चले गए। दबंग दिल्ली ने इस तरह अपने ही घर में दूसरी ट्रॉफी जीत ली। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button