दमरे ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे मुख्यालय सभागार में भव्य तरीके से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दमरे महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी दक्षिण मध्य रेलवे का वास्तविक गौरव हैं और वह ईमानदारी और समर्पण के साथ सभी मोर्चों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। दक्षिण मध्य रेलवे में 7,650 से अधिक महिला कर्मचारी कार्यरत हैं।

यह कुल कार्यबल का लगभग 10 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि हमने महिला सशक्तिकरण में एक लंबा सफर तय किया है। हमें और आगे बढ़ना है। हर कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि कार्यस्थल पर महिला सहकर्मी सुरक्षित और खुश महसूस करे। उन्होंने जोन में तीन महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व कर रही प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. निर्मला राजाराम, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के. पद्मजा, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त अरोमा सिंह ठाकुर को बधाई दी।

महिला सशक्तिकरण पर चर्चा और सम्मान समारोह आयोजित

साथ ही राष्ट्र और दक्षिण मध्य रेलवे में महिला खिलाड़ियों के सराहनीय योगदान के लिए उन्हें बधाई दी। विशेष अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और प्रज्वला फाउंडेशन की संस्थापक पद्मश्री सुनीता कृष्णन ने कहा कि महिला दिवस महिला सशक्तिकरण की स्थिति का मूल्यांकन करने और उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हमें कितनी दूर जाने की आवश्यकता है, इसका अवसर है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को अच्छे नागरिक के रूप में ढालने का प्रयास करें। उन्होंने महात्मा गांधी की लोकप्रिय कहावत को उद्धृत करते हुए कहा कि जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं, वैसा अपने आपको परिवर्तित करें। उन्होंने सभी से अपील की कि वह यह वादा करें कि सबसे पहले परिवर्तन स्वयं में लाएँगे, इसके बाद समाज व अन्य लोगों में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें… दमरे जीएम ने किया गुंटूर-पगिडिपल्ली अनुभाग का निरीक्षण

प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सिद्धार्थ काटी ने दमरे की नारी शक्ति (महिला कर्मचारियों) की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और संगठन के विकास पर उनके प्रभाव के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दमरे महिलाओं की सुरक्षा और कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि दमरे के पास महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए शक्तिशाली हथियार यानी आंतरिक शिकायत समिति है। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक नीरज अग्रवाल, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. निर्मला राजाराम, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के. पद्मजा, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त अरोमा सिंह ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button