श्री ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन का दीपावली मिलन व द्विवार्षिक चुनाव 16 नवंबर को

हैदराबाद, श्री ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन हैदराबाद सिकंदराबाद का दीपावली मिलन एवं द्विवार्षिक चुनाव 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यहां संघ के अध्यक्ष अनिल पीपाड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संघ की कार्यकारिणी सभा होटल किचन रूट, बशीरबाग में आयोजित की गई। संघ का दीपावली मिलन व द्विवार्षिक चुनाव रविवार 16 नवंबर को सुबह 11 बजे से जैन दादावाड़ी सिख विलेज सिकन्दराबाद में आयोजित किया जायेगा।

अवसर पर स्वरुचि भोज की व्यवस्था होगी। कोषाध्यक्ष सुरेंदर कावड़िया द्वारा संघ का द्विवार्षिक लेखा जोखा पेश किया जायेगा। स्वरुचि भोज के सहयोगी प्रेमराज रतनलाल जौहरीलाल सुरेशकुमार सुशीलकुमार अनिलकुमार सुनीलकुमार कैलाशकुमार निलेशकुमार पीपाड़ा परिवार हैं। चेयरमैन लाभचंद रांका, अध्यक्ष अनिल पीपाड़ा एवं महामंत्री नवलकिशोर बाफना ने संघ के सदस्यों से कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है। मीटिंग के होस्ट मुन्नालाल अलिज़ार, मुकेश चोरड़िया, संजय खिंवसरा, सुरेन्द्र कावड़िया को सहमंत्री अरविन्द खिंवसरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े: हैदराबाद में 9 नवंबर को राष्ट्र संतों का अंतिम सत्संग एवं प्रवचन

अवसर पर संघ के चेयरमैन लाभचंद रांका, रमेशचंद्र लोढ़ा, सज्जन कोठारी, सुरेन्द्र भंडारी, गुमान नाहार, अनिल पीपाड़ा, रिखबचंद मेहता, राकेश साखला, इंदरचंद रांका, अरविंद खिंवसरा, देवराज कोठारी, जितेंदर जामड़, नेमिचंद रांका, अशोक सुराणा, मुन्नालाल अलिज़ार, संजय खिंवसरा, मुकेश चोरड़िया, गौतम कोठारी, सुरेन्द्र कावड़िया, सुरेश पीपाड़ा सतीश पदावत, अनिल कावडिया, भागीरथ चावडा व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button